फ़िरदौस ख़ान
नई दिल्ली. हरियाणा में भूपेन्द्र सिंह हुड्डा कांग्रेस के मुख्यमंत्री होंगे, जबकि महाराष्ट्र में अशोक चव्हाण मुख्यमंत्री पद संभालेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हरियाणा में मुख्यमंत्री पद के लिए हुड्डा और महाराष्ट्र में चव्हाण के नाम पर अपनी सहमति दी है.

गौरतलब है कि दोनों ही प्रदेशों में मुख्यमंत्री पद को लेकर गतिरोध जारी था और विधायक दल के नेता के नाम पर आखिरी फ़ैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को ही लेना था. हरियाणा में हुड्डा विरोधी खेमे ने उन्हें मुख्यमंत्री पद पर काबिज होने से रोकने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी. मौजूदा हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री पद के लिए कई और नाम भी चर्चा में आ गए थे. हालांकि प्रदेश के वरिष्ठ पार्टी नेता सीधे तौर पर कुछ भी कहने से गुरेज़ कर रहे थे. कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने कल प्रदेश के लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों से बात करने के बाद देर रात पार्टी आला कमान को रिपोर्ट सौंपी. इसके बाद आलाकमान ने हरियाणा में फिर से हुड्डा को ही प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने का फ़ैसला किया. इस तरह एक बार फिर हुड्डा अपने विरोधियों पर भारी पड़े.

उधर, महाराष्ट्र में विधायक दल की बैठक में 80 फीसदी विधायकों ने मुख्यमंत्री पद के लिए अशोक चव्हाण को अपना समर्थन दिया. पार्टी सूत्रों के मुताबिक़ चव्हाण को मुख्यमंत्री पद से दूर रखने के लिए केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री विलासराव देशमुख और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण राणे ने अशोक चव्हाण के खिलाफ़ पार्टी में मुहिम छेड़ रखी थी. जहां कल हुई विधायक दल की बैठक से पहले देशमुख ने अपने समर्थक विधायकों के साथ एक बैठक की, वहीं राणे ने भी नवनिर्वाचित पार्टी विधायकों से व्यक्तिगत स्तर पर संपर्क किया. राणे ने 65 विधायकों के समर्थन का दावा पेश किया, इसके बावजूद लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने चव्हाण को ही मुख्यमंत्री पद सौंपने का फ़ैसला लिया.

अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों ने कल मुख्यमंत्री दोरजी खांडू को फिर से अपना नेता चुना. कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू होने से पहले खांडू ने राज्यपाल जेजे जैकब को इस्तीफ़ा सौंप दिया था. शाम को खांडू ने फिर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया. 42 सदस्यीय विधायक दल ने दोरजी खांडू को अपना सर्वसम्मत नेता माना है. पार्टी आला कमान भी यही चाहती हैं कि खांडू ही फिर से प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें.

क़ाबिले-गौर है कि कांग्रेस ने खांडू के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा और कुल 60 में से 42 सीटें हासिल कर शानदार जीत दर्ज की. खुद खांडू निर्विरोध विधायक चुने गए. उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी और प्रदेश में 23 साल तक मुख्यमंत्री रह चुके गेगांग अपांग को इस चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. उनके पुत्र ओमक भी चुनाव हार गए.

0 Comments

Post a Comment

मौसम

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Search

आज का दिन

आज का दिन
1 अगस्त 2010, रविवार, 10 श्रावण (सौर) शक 1932, श्रावण मास 17 प्रविष्टे 2067, 19 शाबान सन हिजरी 1431, श्रावण कृष्ण षष्ठी रात्रि 8 बजकर 37 मिनट तक उपरान्त सप्तमी, रेवती नक्षत्र रात्रि 2 बजकर 1 मिनट तक तदनन्तर अश्विनी नक्षत्र, धृति योग रात्रि 4 बजकर 11 मिनट तक पश्चात शूल योग, गर करण, चन्द्रमा रात्रि 2 बजकर 1 मिनट तक मीन राशि में उपरान्त मेष राशि में. पंचक समाप्त रात्रि 2 बजकर 2 मिनट पर. तिलक स्मरणोत्सव दिवस. रवि षष्ठी. सूर्य दक्षिणायन. सूर्य उत्तर गोल. वर्षा ऋतू . सायं 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक राहु काल. सूर्य : कर्क राशि में, चंद्रमा : मीन राशि में, बुध : सिंह राशि में, शुक्र : सिंह राशि में, मंगल : कन्या राशि में, वृहस्पति : मीन (वक्री) राशि में, शनि : कन्या राशि में, राहु : धनु राशि में, केतु : मिथुन राशि में. (ज्योतिषाचार्य वेदप्रकाश जाबाली)

कैमरे की नज़र से...

Loading...

इरफ़ान का कार्टून कोना

इरफ़ान का कार्टून कोना
To visit more irfan's cartoons click on the cartoon

ई-अख़बार

कल्याण सिंह मुद्दे पर मुलायम का मुसलमानों से माफ़ी मांगना

Blog

  • मर्ज़ बढ़ता गया ज्यों ज्यों दवा की - *फ़िरदौस ख़ान* भौतिकवादी संस्कृति ने जहां जीवन के प्रत्येक क्षेत्र को प्रभावित किया है, वहीं मनुष्य का स्वास्थ्य भी इससे न अछूता रहा हो तो इसमें हैरानी की को...
  • फूल तुमने जो कभी मुझको दिए थे ख़त में...फ़िरदौस ख़ान - चांदनी रात में कुछ भीगे ख्यालों की तरह मैंने चाहा है तुम्हें दिन के उजालों की तरह साथ तेरे जो गुज़ारे थे कभी कुछ लम्हें मेरी यादों में चमकते हैं मशालों की त...
  • ਕਾਲੀ ਕੋਇਲ ਤੂ ਕਿਤ ਗੁਨ ਕਾਲੀ - *ਸੂਫ਼ੀ ਬਾਬਾ ਫ਼ਰੀਦ...*ਇਤਿਹਾਸ ਗਵਾਹ ਹੈ ਕਿ ਸਮੇਂ-ਸਮੇਂ ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਭਟਕਣ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਹਿੰਦੁਸਤਾਨ ਵਿਚ ਪੀਰਾਂ, ਫ਼ਕੀਰਾਂ, ਸਾਧੂ, ਸੰਤਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਨੂੰ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਲੇਖੇ ਲ...
  • - *फ़िरदौस ख़ान* युवा पत्रकार, शायरा और कहानीकार... उर्दू, हिन्दी और पंजाबी में लेखन. उर्दू, हिन्दी, पंजाबी, गुजराती, इंग्लिश और अरबी भाषा का ज्ञान... दूरदर्शन...