स्टार न्यूज़ एजेंसी
नई दिल्ली. वातावरण में डीजल की वजह से शरीर पर असर पड़ता है और इससे लोगों में हृदयाघात और स्ट्रोक की संभावना बढ़ जाती है। यह जानकारी हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. के के अग्रवाल ने दी।
एक अध्ययन में यूरोप के वैज्ञानिकों ने दिखाया कि ऐसे लोगों में रक्त के थक्के कहीं ज्यादा बनते हैं जो भले ही स्वस्थ क्यों न हों अगर वे कुछ समय तक ही डीजल इंजन का सामना करते हैं तो उसकी वजह से नसें ब्लॉक हो जाती हैं और हृदयाघात या स्ट्रोक की संभावना बढ़ जाती है।

गैस इंजन की तुलना में डीजल इंजन से कहीं ज्यादा प्रदूषण होता है। हृदय और धमनी की बीमारी के शिकार लोगों को ट्रैफिक सम्बंधी प्रदूषण से बचना चाहिए। अध्ययन में 20 स्वस्थ पुरुषों को जो 21 से 44 उम्र के थे, शामिल किया गया। उन्होंने फिल्टर एयर और व्यस्त सड़क पर एक स्तर के कार्बन के वातावरण पर डाइल्यूटिड डीजल में भी सांस ली। फिल्टर एयर पर सांस लेने वालों की तुलना में जिन्होंने डीजल वाले क्षेत्र में सांस ली, उनमें इस दौरान थक्का बनने की संभावना 20 से 25 फीसदी बढ़ी। शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि इससे रक्त में प्लेटलेट एक्टीवेशन भी बढ़ता है। थक्का बनने में प्लेटलेट की अहम भूमिका होती है।

न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन के समान समूह में दर्शाया है कि हृदयाघात के शिकार लोगों में स्पष्ट फर्क देखा जा सकता है जिसमें कि वे डीजल वाले वातावरण में सांस लेते हैं। उन्होंने पाया कि हृदयाघात के बाद बचने वाले लोगों की तादात हृदय व्यायाम करने के दौरान कहीं ज्यादा स्वच्छ ऑक्सीजन लेने वालों की होती है बनिस्बत दूषित वातावरण में सांस लेने वालों के।

0 Comments

Post a Comment

मौसम

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Search

आज का दिन

आज का दिन
1 अगस्त 2010, रविवार, 10 श्रावण (सौर) शक 1932, श्रावण मास 17 प्रविष्टे 2067, 19 शाबान सन हिजरी 1431, श्रावण कृष्ण षष्ठी रात्रि 8 बजकर 37 मिनट तक उपरान्त सप्तमी, रेवती नक्षत्र रात्रि 2 बजकर 1 मिनट तक तदनन्तर अश्विनी नक्षत्र, धृति योग रात्रि 4 बजकर 11 मिनट तक पश्चात शूल योग, गर करण, चन्द्रमा रात्रि 2 बजकर 1 मिनट तक मीन राशि में उपरान्त मेष राशि में. पंचक समाप्त रात्रि 2 बजकर 2 मिनट पर. तिलक स्मरणोत्सव दिवस. रवि षष्ठी. सूर्य दक्षिणायन. सूर्य उत्तर गोल. वर्षा ऋतू . सायं 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक राहु काल. सूर्य : कर्क राशि में, चंद्रमा : मीन राशि में, बुध : सिंह राशि में, शुक्र : सिंह राशि में, मंगल : कन्या राशि में, वृहस्पति : मीन (वक्री) राशि में, शनि : कन्या राशि में, राहु : धनु राशि में, केतु : मिथुन राशि में. (ज्योतिषाचार्य वेदप्रकाश जाबाली)

कैमरे की नज़र से...

Loading...

इरफ़ान का कार्टून कोना

इरफ़ान का कार्टून कोना
To visit more irfan's cartoons click on the cartoon

ई-अख़बार

कल्याण सिंह मुद्दे पर मुलायम का मुसलमानों से माफ़ी मांगना

Blog

  • मर्ज़ बढ़ता गया ज्यों ज्यों दवा की - *फ़िरदौस ख़ान* भौतिकवादी संस्कृति ने जहां जीवन के प्रत्येक क्षेत्र को प्रभावित किया है, वहीं मनुष्य का स्वास्थ्य भी इससे न अछूता रहा हो तो इसमें हैरानी की को...
  • फूल तुमने जो कभी मुझको दिए थे ख़त में...फ़िरदौस ख़ान - चांदनी रात में कुछ भीगे ख्यालों की तरह मैंने चाहा है तुम्हें दिन के उजालों की तरह साथ तेरे जो गुज़ारे थे कभी कुछ लम्हें मेरी यादों में चमकते हैं मशालों की त...
  • ਕਾਲੀ ਕੋਇਲ ਤੂ ਕਿਤ ਗੁਨ ਕਾਲੀ - *ਸੂਫ਼ੀ ਬਾਬਾ ਫ਼ਰੀਦ...*ਇਤਿਹਾਸ ਗਵਾਹ ਹੈ ਕਿ ਸਮੇਂ-ਸਮੇਂ ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਭਟਕਣ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਹਿੰਦੁਸਤਾਨ ਵਿਚ ਪੀਰਾਂ, ਫ਼ਕੀਰਾਂ, ਸਾਧੂ, ਸੰਤਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਨੂੰ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਲੇਖੇ ਲ...
  • - *फ़िरदौस ख़ान* युवा पत्रकार, शायरा और कहानीकार... उर्दू, हिन्दी और पंजाबी में लेखन. उर्दू, हिन्दी, पंजाबी, गुजराती, इंग्लिश और अरबी भाषा का ज्ञान... दूरदर्शन...