स्टार न्यूज़ एजेंसी
पणजी (गोवा). भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव-2009 स्थानीय कला अकादमी में 23 नवम्बर को शुरू होगा। चीनी ऐतिहासिक नाटक 'व्हीट' को उदघाटन फिल्म के रूप में चुना गया है। यह फिल्म 260 ईसा पूर्व की कहानी पर आधारित है, जब चीन किन और झाओ के बीच दशकों तक समाप्त न हो सकने वाले लम्बे और खूनी युध्द में फंसा हुआ था। अनुभवी फिल्म अभिनेत्री वहीदा रहमान उदघाटन समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। गोवा के राज्यपाल डॉ. एस.एस. सिध्दू, मुख्यमंत्री दिगम्बर कामत और केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अम्बिका सोनी भी इस अवसर की शोभा बढाएंगी। प्रसिध्द अभिनेत्री असिन समारोह का दीप प्रज्ज्वलित करने के लिए विशेष अतिथि होंगी। अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अभिनेता कबीर बेदी और अभिनेत्री दिव्या दत्ता उदघाटन समारोह में शामिल होंगे।
पणजी (गोवा). भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव-2009 स्थानीय कला अकादमी में 23 नवम्बर को शुरू होगा। चीनी ऐतिहासिक नाटक 'व्हीट' को उदघाटन फिल्म के रूप में चुना गया है। यह फिल्म 260 ईसा पूर्व की कहानी पर आधारित है, जब चीन किन और झाओ के बीच दशकों तक समाप्त न हो सकने वाले लम्बे और खूनी युध्द में फंसा हुआ था। अनुभवी फिल्म अभिनेत्री वहीदा रहमान उदघाटन समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। गोवा के राज्यपाल डॉ. एस.एस. सिध्दू, मुख्यमंत्री दिगम्बर कामत और केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अम्बिका सोनी भी इस अवसर की शोभा बढाएंगी। प्रसिध्द अभिनेत्री असिन समारोह का दीप प्रज्ज्वलित करने के लिए विशेष अतिथि होंगी। अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अभिनेता कबीर बेदी और अभिनेत्री दिव्या दत्ता उदघाटन समारोह में शामिल होंगे।
11 दिवसीय इस अतिरंजित कार्यक्रम को अनेक भागों में विभाजित किया गया है जैसे-- फिल्म कार्यक्रम, गैर-फिल्म कार्यक्रम, फिल्म बाजार, लघु फिल्म केन्द्र और सांस्कृतिक कार्य-कलाप। फिल्म कार्यक्रम उत्सव का आकर्षण केन्द्र है और गोवा में पणजी तथा मडगांव शहरों में 10 प्रेक्षागृहों और 3 पूर्वदर्शन कक्षा में 11 दिनों की अवधि के दौरान लगभग 300 फिल्मों का प्रदर्शन किया जायेगा। फिल्म कार्यक्रम में सबसे महत्त्वपूर्ण भागों में एशिया, अफ्रीका, लैटिन अमरीका की फीचर फिल्मों के बीच प्रतिस्पर्धा, विश्व सिनेमा, श्रध्दांजलि, सिंहावलोकन, देश पर प्रकाश डालने वाली फिल्में, भारतीय पैनोरमा और विशेष संग्रहीत भाग शामिल हैं।
विश्व सिनेमा में भाग में इस वर्ष लगभग 47 देशों की 55 फिल्मों से अधिक फिल्में दिखाई जायेंगी। एशिया, एशिया-प्रशान्त, लैटिन अमरीका और अफ्रीका की विशेष फिल्मों के लिए एक विशिष्ट प्रतिस्पर्धा का भी आयोजन किया जा रहा है। दो भारतीय प्रविष्टियों, अतनु घोष की बंगला फिल्म 'आंगशुमानेर छोब्बी' और सतीश मानवर की मराठी फिल्म 'गभरिचा पॉज' को बंगलादेश, ब्राजील, चीन, कज़ाकिस्तान, ईरान, मैक्सिको, पेरू, फिलीपीन्स, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, ताइवान और अर्जेन्टीना से चुनी गई 13 अन्य फिल्मों के बीच प्रतिस्पर्धा वाले भाग में चुना गया है। प्रतिस्पर्धा जूरी की अध्यक्षता ब्राजील के जाने-माने निर्देशक जोआवो बतिस्ता डि अंड्राडे द्वारा की जाएगी. जूरी के अन्य सदस्यों में विक सरीन (कनाडा), केनिची ओकुबु (टोक्यो), सारिका (भारत) और जीन माइकल फ्रॉडन (फ्रांस) शामिल हैं। फिल्म 'इंडिया वर्ल्डवाइड' इस श्रेणी के तहत एक दूसरा प्रमुख आकर्षण है, जो विदेशी फिल्म निर्माताओं के सहयोग से अप्रवासी भारतीयों द्वारा निर्मित फिल्मों को प्रदर्शित करेगा। क्रोएशिया, एस्टोनिया, इटली और पोलैंड की फिल्मों का कंट्री फोकस भाग के तहत प्रदर्शन किया जाएगा. गुरिन्दर चङ्ढा, नोन्जी निमिबत्र, रोलैंड रेबर और मैनोग्ल डी ओलिवीरा की फिल्मों को विदेशी फिल्मों के सिंहावलोकन के तहत प्रदर्शित किया जाएगा. एक विशेष भाग के तहत प्रसिध्द फ्रांसीसी फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा. अन्य भागों में वार एंड पीस और डिजटल सेक्शन शामिल हैं, जिनमें कुल 11 फिल्मों का प्रदर्शन किया जायेगा। इसके अलावा, ब्राजील के कुशल फिल्म निर्देशक साथ ही जूरी के अध्यक्ष जोआवो बतिस्ता डे अंड्राडे को विशेष सम्मान दिया जाएगा.
फिल्मोत्सव-2009 में भारतीय वर्ग में 77 फिल्मों का प्रदर्शन 9 अलग-अलग खंडों में किया जाएगा. फिल्मोत्सव-2009 में भारतीय पैनोरमा में 44 फिल्में, 26 फीचर फिल्में और 18 गैर-फीचर फिल्में प्रस्तुत की जाएंगी. इस खंड में 6 बंगला, 5 हिन्दी, 3 कन्नड़, 3 मराठी, 3 मलयालम, 2 तमिल और राजस्थानी, तुलु, कोंकणी और अंग्रेजी की एक-एक फीचर फिल्में होंगी। 3 बंगला, 5 अंग्रेजी, 4 हिन्दी और मलयालम, मणिपुरी और मराठी प्रत्येक की एक-एक फिल्म गैर-फीचर फिल्म खंड में होंगी। कोंकणी भाषा की फिल्म पल्टाड्कोमानिस (निर्देशक- लक्ष्मी कान्त शेट्गनोकर) भारतीय पैनोरमा की उदघाटन फिल्म होगी। भारतीय पैनोरमा खंड का उदघाटन केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अम्बिका सोनी द्वारा 24 नवम्बर, 2009 को किया जाएगा. आंगशुमानेर छोबी, अन्तहीन, देव डी, फिराक, गभरिचा पॉज, हरिश्चन्द्राची फैक्ट्रराद्ग जैसी फिल्में भारतीय पैनोरमा खंड का विशेष आकर्षण हैं। गैर-फीचर फिल्मों में शामिल हैं-- बिलाल (बंगला), व्हाट इफ? (अंग्रेजी), सुपरमैन ऑफ मालेगांव (हिन्दी), इलिसा अनागी महाओ (मणिपुरी) और केलक्कुन्नुंडो (मलयालम)। डॉट इन फॉर मोशन(निर्देशक-अनिर्बाण दत्ता, अंग्रेजी) गैर-फीचर फिल्म खंड की उदघाटन फिल्म होगी।
भारतीय प्रदर्शन में आशा पारेख की दर्शनीय स्वर्ण जयन्ती फीचर फिल्में--दिल दे के देखो और कटी पतंग (हिन्दी), शर्मिला टैगोर की अपुर संसार (बंगला) तथा विरुध्द (हिन्दी) और सौमित्र चटर्जी की अपुर संसार, आंगशुमानेर छोबी (बंगला) भी होगी। श्रध्दांजलि खंड में फिल्मोत्सव-2008 से अब तक हमें छोड़ गईं 13 फिल्मी हस्तियों को श्रध्दांजलि दी जाएगी।
एक विशेष खंड में असमी सिनेमा के 75 वर्ष पांच फीचर फिल्मों को प्रदर्शित कर मनाया जा रहा है। इस वर्ष एक नए ताजा-तरीन उपक्रम के रूप में गोवा का सेल्यूलॉइड डेस्टीनेशन को शामिल किया गया है। गोवा में फिल्माई गई आठ विभिन्न भाषाओं की फिल्मों को इसके अंतर्गत दिखाया जायेगा।
40वें भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह-2009 के दौरान भारतीय प्रमुख खंड के अंतर्गत आठ फिल्मों को प्रदर्शन के लिए चुना गया है। इसके तहत चुनी गई फिल्मों में एंड वन्स अगेन, निर्देशक अमोल पालेकर, आनन्द महादेवन निर्देशित रेड एलर्ट -द वार विदइन, संजय श्रीनिवास निर्देशित गॉड लिव्स इन दि हिमालयाज, मकरन देशपांडे निर्देशित शाहरुख बोला, खूबसूरत है और संग्रामसिंह गायकवाड़ निर्देशित जागोर शामिल हैं।
तीसरी कसम (हिन्दी) फिल्म के प्रदर्शन द्वारा सिनेमा में साहित्य को अपनाने पर फिल्म लेखक ईश्वर देसाई द्वारा दृश्य- श्रव्य व्याख्यान दिया जाएगा। एनएफएआई अपने संग्रह से लगभग 300 पोस्टरों को प्रदर्शित करेगी। मुख्य जीएमसी भवन में विषय-वस्तु पर आधारित प्रदर्शनी (वीनस - स्त्रियोचित भूमिकाएं और फिल्में) आयोजित की जाएंगी। प्रदर्शनी के शुभारंभ के समय एनएफएआई भारतीय सिनेमा के चुनिंदा पोस्टरों संबंधी अपने प्रकाशन का विमोचन करेगा। एनएफएआई पूर्व सिनेमा गजट शाम्भरिक खरोलिका पर एक कार्यक्रम भी रखेगा जिसमें 1885 में भारत में हाथ से रंग किए गए ग्लास स्लाइड भी प्रदर्शित किए जाएंगे। इन्हें कथन, संवाद, गीत और पार्श्व संगीत के माध्यम से दिखाया जाएगा। शाम्भरिक खरोलिका का आयोजन 24 नवम्बर को कला अकादमी आडिटोरियम में किया जाएगा।
एनएफएआई विंटेज म्यूजिकल हिट्स लोकप्रिय संगीत का एक विशेष पैकेज भी प्रस्तुत करेगा, जिसके अंतर्गत तानसेन-हिन्दी 1943 जयंत देसाई, मीरा-हिन्दी 1945 एलिस आर. डंकन, अंदाज-हिन्दी 1949 महबूब खान, अनारकली-हिन्दी 1953 नंदलाल जसवंतलाल और गूंज उठी शहनाई-1959 विजय भट्ट आदि की फिल्मों के लोकप्रिय गाने प्रदर्शित किए जाएंगे। एनएफए गोल्ड सत्यजित रे द्वारा निर्देशित फिल्म अपुर संसार (बांग्ला) और वी शांताराम द्वारा निर्देशित दो आंखें बारह हाथ का भी प्रदर्शन करेगा।
राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) फिल्मोत्सव-2009 की ही तरह 24 से 26 नवम्बर तक फिल्म बाजार का आयोजन करेगा। फिल्म बाजार के आयोजन का उद्देश्य विश्वभर के निर्माताओं, फिल्मकारों और वितरकों के लिए नेटवकिर्गं एवं व्यापार के अवसरों को सृजित करना है । इस वर्ष ज्ञान श्रृंखला में वेब और मोबाइल के लिए डिजिटल आबंटन; भारत के साथ इंग्लैंड, जर्मनी, ब्राजील और इटली के साथ सह-निर्माण समझौतों की डिकोडिंग; फिल्म निर्माता मणिरत्नम के कार्य निकाय के साथ अन्तरराष्ट्रीय फिल्म वित्त पोषण वार्ता भी प्रस्तुत की जाएगी।
24 नवम्बर से 2 दिसम्बर के बीच अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में व्यापार मंच के रूप में लघु फिल्म केन्द्र को स्थापित किया जा रहा है। यह लघु फिल्म निर्माताओं, खरीददारों, फिल्मोत्सव के आयोजकों और फंडिंग एजेंसियों को एक मंच पर लाने का प्रयास है। ओल्ड जीएमसी और कला अकादमी के बीच कोरनिक के किनारे यह फिल्मोत्सव एक विशेष उत्सव मेले का भी आयोजन करता है। यह मेला 23 नवम्बर से 3 दिसम्बर के बीच नयनाभिराम मांडवी नदी के किनारे आयोजित किया जाता है। यह मेला गोवा के जनजीवन और यहां की संस्कृति की झलक पेश करता है और साथ ही उत्सव में उपस्थित प्रतिनिधियों और स्थानीय जनता को फिल्मोत्सव को मनाने का अवसर प्रदान करता है। इस फिल्मोत्सव का समापन सर्वोत्तम फिल्म ओर सर्वोत्त्म निर्देशन के लिए स्वर्ण और रजत मयूर पुरस्कार, विशेष ज्यूरी पुरस्कार तथा लघु फिल्मों के लिए गोल्डन लैंप ट्री पुरस्कारों को दिए जाने के साथ सम्पन्न होगा। समापन समारोह में मलयालयम फिल्म अभिनेता मामोटी मुख्य अतिथि होंगे।

अच्छी जानकारी। धन्यवाद।