स्टार न्यूज़ एजेंसी
पणजी (गोवा). सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री चौधरी मोहन जतुवा ने आज यहां भारत के 40वें अन्तर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में असमिया सिनेमा के प्लेटिनम जयंती समारोह का शुभारंभ किया. इस मौक़े पर असमिया की पहली बोलती फिल्म (टॉकी), जॉयमोति, का उदघाटन फिल्म के रूप में प्रदर्शन किया गया. असमिया सिनेमा के 75 वर्षों के सफर को दिखाने वाली लघु फिल्म भी इस अवसर पर दिखाई गई.

इस अवसर पर जानी-मानी फिल्मी हस्ती और राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष ओमपुरी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे. असमिया सिनेमा की विख्यात अभिनेत्री ज्ञानदा काकोति, जाने-माने निर्देशक जाह्नु बरूआ, नयन प्रसाद, बितोपन बोरबोरा, सांत्वना बोरदोलोई और सुविख्यात अभिनेत्री बिद्या राव भी प्लेटिनम जयंती समारोह में उपस्थित थीं.

भारत के 40वें अन्तर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में असमिया फिल्म उद्योग की विकास यात्रा को दर्शाने वाली 5 फिल्मों - जॉयमोति (निर्देशक: ज्योति प्रसाद अग्रवाल), अग्निस्नान (निर्देशक: बी.एन सैकिया), हलोधिया चोराये बोओधन खाये (निर्देशक:जाह्नु बरूआ), गंगा चिलोने पांखी (निर्देशक: पद्म बरूआ) और आई कोट नाई (निर्देशक: मंजू बोरा) - का प्रदर्शन किया जा रहा है.

इससे पहले संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए असम सरकार के सांस्कृतिक मामलों के सचिव स्वप्निल बरूआ ने कहा कि राज्य सरकार असम में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक प्रयास कर रही है. उन्होंने बताया कि गोवाहाटी के बाहरी इलाके में एक फिल्म सिटी विकसित की जा रही है और ज्योति चित्रबन फिल्म स्टूडियो परिसर अगले वर्ष दिसम्बर तक तैयार हो जाएगा.

0 Comments

Post a Comment

मौसम

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Search

आज का दिन

आज का दिन
4 सितंबर 2010, शनिवार, 13 भाद्रपद (सौर) शक 1932, भाद्रपद मास 20 प्रविष्टे 2067, 24 रमज़ान सन हिजरी 1431, भाद्रपदा कृष्ण दशमी प्रात: 8 बजकर 14 मिनट तक उपरान्त एकादशी, आद्रा नक्षत्र मघ्यान्ह 12 बजकर 33 मिनट तक तदनन्तर पुनर्वसु नक्षत्र, व्यतीपात योग रात्रि 2 बजकर 46 मिनट तक तदनन्तर वरीयान योग,विष्टि(भद्रा) करण प्रात: 8 बजकर 14 मिनट तक,चन्दमा रात्रि 5 बजकर 21मिनट तक मिथुन राशि में तदनन्तर कर्क राशि में. जया एकादशी व्रत स्मार्त। पर्युषण पर्वारम्भ (जैन) चतुर्थी पक्ष। सूर्य दक्षिणायन। सूर्य उत्तर गोल। वर्षा ऋतु। प्रात: 9 बजे से प्रात: 10 बजकर 30 मिनट तक राहु काल. सूर्य : सिंह राशि में, चंद्रमा : मिथुन राशि में, बुध : सिंह (वक्री) राशि में, शुक्र : तुला राशि में, मंगल : कन्या राशि में, वृहस्पति : मीन (वक्री) राशि में, शनि : कन्या राशि में, राहु : धनु राशि में, केतु : मिथुन राशि में (ज्योतिषाचार्य वेदप्रकाश जाबाली)

विदेशी फौजों को अफ़गानिस्तान छोड़ देना चाहिए ?

Blog

कैमरे की नज़र से...

Loading...

इरफ़ान का कार्टून कोना

इरफ़ान का कार्टून कोना
To visit more irfan's cartoons click on the cartoon

ई-अख़बार