स्टार न्यूज़ एजेंसी
गोवा. मुख्यमंत्री दिगम्बर वी. कामत ने लोगों को निश्चिन्त किया है कि गोवा 40वें भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव-2009 की मेजबानी के लिए तैयार है। कामत ने दोहराया कि फिल्मोत्सव के लिए सुरक्षा का कोई खतरा नहीं है और लोगों को इस संबंध में चिन्तित होने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री आज यहां सूचना और प्रसारण मंत्रालय के फिल्मोत्सव निदेशालय के निदेशक एस.एम. खान और गोवा मनोरंजन सोसाइटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज श्रीवास्तव और गोवा के मुख्य सचिव संजय श्रीवास्तव के साथ संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।

इफ्फी-2009 की प्रमुख विशेषताओं के बारे में बताते हुए कामत ने कहा कि इस बार गोवा ए सेल्यूलॉइड डेस्टीनेशन एक महत्वपूर्ण खंड होगा। इसके पीछे यह उद्देश्य है कि सभी अन्तर्राष्ट्रीय निर्देशकों, निर्माताओं और अन्य फिल्मकारों के लिए गोवा को फिल्मों की शूटिंग का एक प्रमुख स्थल बनाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी कि परिवार की तीनों पीढ़ियों के लोगों से इस समारोह के आयोजन के लिए भारी संख्या में प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि उत्सव की उमंग को बनाये रखने के लिए गोवा चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स ने पणजी शहर में लगभग 100 उद्यमियों को इपऊफी के प्रतिनिधियों को खरीदारी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शामिल किया है।

एक दूसरी नई पहल के अन्तर्गत भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय का फिल्म प्रभाग 24 नवम्बर से 30 नवम्बर तक संगीतज्ञों के साथ कुछ पल का आयोजन करने जा रहा है। इस खंड में भारतीय संगीत के आचार्यों पर आधारित लघु फिल्मों वृत्त चित्रों को प्रदर्शित किया जाएगा.

फिल्मोत्सव के निदेशक एस.एम.खान ने इंगित किया कि इस उत्सव में दिए जाने वाले आकर्षक पुरस्कारों के लिए भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव विश्व भर में अपनी एक विशेष पहचान रखता है। खान ने बताया कि प्रतिस्पर्धी खंड में पुरस्कार विजेता फिल्म के निर्देशक और निर्माता को सर्वोत्तम फिल्म पुरस्कार के रूप में 40 लाख रुपए की राशि और स्वर्ण मयूर प्रदान किया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय जूरी की सिफारिशों को ध्यान में रखते हुए पिछले साल तक जारी रहे सर्वोत्तम निर्देशक के अलावा पहली फिल्म के सर्वोत्तम निर्देशक को इस साल 15 लाख रुपए की राशि के साथ रजत मयूर प्रदान किया जाएगा.

इफ्फी-2009 के उदघाटन समारोह में लगभग 6000 प्रतिनिधियों और 300 से अधिक मीडिया कर्मियों के भाग लेने की संभावना है।

0 Comments

Post a Comment

मौसम

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Search

आज का दिन

आज का दिन
1 अगस्त 2010, रविवार, 10 श्रावण (सौर) शक 1932, श्रावण मास 17 प्रविष्टे 2067, 19 शाबान सन हिजरी 1431, श्रावण कृष्ण षष्ठी रात्रि 8 बजकर 37 मिनट तक उपरान्त सप्तमी, रेवती नक्षत्र रात्रि 2 बजकर 1 मिनट तक तदनन्तर अश्विनी नक्षत्र, धृति योग रात्रि 4 बजकर 11 मिनट तक पश्चात शूल योग, गर करण, चन्द्रमा रात्रि 2 बजकर 1 मिनट तक मीन राशि में उपरान्त मेष राशि में. पंचक समाप्त रात्रि 2 बजकर 2 मिनट पर. तिलक स्मरणोत्सव दिवस. रवि षष्ठी. सूर्य दक्षिणायन. सूर्य उत्तर गोल. वर्षा ऋतू . सायं 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक राहु काल. सूर्य : कर्क राशि में, चंद्रमा : मीन राशि में, बुध : सिंह राशि में, शुक्र : सिंह राशि में, मंगल : कन्या राशि में, वृहस्पति : मीन (वक्री) राशि में, शनि : कन्या राशि में, राहु : धनु राशि में, केतु : मिथुन राशि में. (ज्योतिषाचार्य वेदप्रकाश जाबाली)

कैमरे की नज़र से...

Loading...

इरफ़ान का कार्टून कोना

इरफ़ान का कार्टून कोना
To visit more irfan's cartoons click on the cartoon

ई-अख़बार

कल्याण सिंह मुद्दे पर मुलायम का मुसलमानों से माफ़ी मांगना

Blog

  • मर्ज़ बढ़ता गया ज्यों ज्यों दवा की - *फ़िरदौस ख़ान* भौतिकवादी संस्कृति ने जहां जीवन के प्रत्येक क्षेत्र को प्रभावित किया है, वहीं मनुष्य का स्वास्थ्य भी इससे न अछूता रहा हो तो इसमें हैरानी की को...
  • फूल तुमने जो कभी मुझको दिए थे ख़त में...फ़िरदौस ख़ान - चांदनी रात में कुछ भीगे ख्यालों की तरह मैंने चाहा है तुम्हें दिन के उजालों की तरह साथ तेरे जो गुज़ारे थे कभी कुछ लम्हें मेरी यादों में चमकते हैं मशालों की त...
  • ਕਾਲੀ ਕੋਇਲ ਤੂ ਕਿਤ ਗੁਨ ਕਾਲੀ - *ਸੂਫ਼ੀ ਬਾਬਾ ਫ਼ਰੀਦ...*ਇਤਿਹਾਸ ਗਵਾਹ ਹੈ ਕਿ ਸਮੇਂ-ਸਮੇਂ ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਭਟਕਣ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਹਿੰਦੁਸਤਾਨ ਵਿਚ ਪੀਰਾਂ, ਫ਼ਕੀਰਾਂ, ਸਾਧੂ, ਸੰਤਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਨੂੰ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਲੇਖੇ ਲ...
  • - *फ़िरदौस ख़ान* युवा पत्रकार, शायरा और कहानीकार... उर्दू, हिन्दी और पंजाबी में लेखन. उर्दू, हिन्दी, पंजाबी, गुजराती, इंग्लिश और अरबी भाषा का ज्ञान... दूरदर्शन...