स्टार न्यूज़ एजेंसी
मुंबई (महाराष्ट्र). हिंदी अपने ही देश किस तरह बेगानी समझी जा रही है इसी की ताज़ा मिसाल है, एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे की बयानबाज़ी, जिसमें उन्होंने हिन्दी की मांग करने वाले लोगों को यूपी-बिहार जाने को कहा है. दरअसल, समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आज़मी द्वारा महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही की पत्रिका मराठी और अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी छापने की मांग कर रहे हैं, जो राज ठाकरे की भौंहें तन गयी हैं.

समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आज़मी का कहना है कि महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही की पत्रिका मराठी और अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी छपनी चाहिए. अबू आज़मी की इसी मांग पर एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने हिंदी की मांग कर रहे लोगों को यूपी-बिहार जाने को कह दिया है. उनका कहना है कि महाराष्ट्र में सरकारी कामकाज सिर्फ़ मराठी भाषा में होना चाहिए. इतना ही नहीं प्रदेश के सभी विधायकों को मराठी भाषा में ही शपथ लेनी चाहिए.

राज ठाकरे के ब्यान की आलोचना करते हुए अबू आज़मी ने सवाल दागा कि प्रांतवाद का ज़हर फैलाने वालों को विदेशी अंग्रेजी भाषा स्वीकार है तो अपने ही देश की राष्ट्रभाषा हिंदी से उन्हें इतनी नफ़रत क्यों हैं? उनका कहना है कि ऐसे लोग ही देश को कमज़ोर बनाते हैं.

2 Comments

  1. भाषा और प्रांतवाद के नाम पर देश को तोड़ने की बात करना...देशद्रोह ही है...हमें हिन्दी का सम्मान करना चाहिए...

     
  2. राज कितना ही इन्कार करें। महाराष्ट्र में हिन्दी का बोलबाला कम नहीं है।

     

Post a Comment

मौसम

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

आज का दिन

आज का दिन
22 रबी अल-अव्वल, हिजरी सन् 1431, 10 मार्च 2010 बुधवार. तिथि संवत : चैत्र कृष्ण दशमी, संवत् 2066, शाके- 1931, रवि उत्तरायने, वसंत ऋतु. सूर्योदय कालीन नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा अपराह्न् 4.12 तक, पश्चात उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, वरियान योग तथा विष्टि करण. ग्रह विचार : सूर्य, बुध, गुरु-कुंभ, शुक्र-मीन, केतु-मिथुन, मंगल-कर्क, शनि-कन्या तथा चंद्र, राहु-धनु में. चौघड़िया मुहूर्त : प्रात: 6.40 से 8.09 तक लाभ, प्रात: 08.09 से 9.39 तक अमृत, प्रात: 11.08 से 12.37 तक शुभ, अपराह्न् 3.35 से 5.04 तक चंचल, सायं 5.04 से 6.34 तक लाभ, रात्रि 9.35 से 11.06 तक अमृत. राहुकाल : दोपहर 12.37 से 2.06 तक. शुभ अंक- 9, शुभ रंग- गुलाबी

कैमरे की नज़र से...

इरफ़ान का कार्टून कोना

इरफ़ान का कार्टून कोना
To visit more irfan's cartoons click on the cartoon

बजट-2010-2011

ई-अख़बार

Blog

किस तरह की ख़बरें चाहते हैं

Search