महंगाई के विरुद्ध
शुरू हो गया नेताओं के, भाषण का उन्मादी युद्ध ??

लड़ाकू विमान में !
बैठ गए सब रुई ठूंसकर, अपने-अपने कान में !!

'क़ानून-दिवस' मनाया !
खुद हम उसको कैसे तोड़ें, इस बारे में भी समझाया ??

तबाही की वो रात !
छब्बिस-ग्यारह के हमलों पर, संसद में क्या उछली बात ??

शहीदों पर नाज !
सिर्फ हमें करना है आज ??

भूख-हड़ताल !
जब तक भूखा ख़त्म नहीं हो, भूख इस कदर लम्बी टाल !!

कार्य-बहिष्कार !
जिन पर कार्य नहीं है उनको, पूरा है इसका अधिकार !!

मशाल-जुलूस !
पिलवाया मांगों का जूस ??

दम तोड़ा !
बीवी-बच्चों को क्या छोड़ा ??

शहीद !
इनके घर क्या दीवाली थी, इनके घर क्या होगी ईद ??

प्रोपर्टी-विवाद में !
'फोटो पर माला चढ़ती है,' इतना रक्खें याद में !!
-अतुल मिश्र

0 Comments

Post a Comment

मौसम

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Search

कैमरे की नज़र से...

Loading...

इरफ़ान का कार्टून कोना

इरफ़ान का कार्टून कोना
To visit more irfan's cartoons click on the cartoon

ई-अख़बार

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी?

Blog

  • राहुल ने दिखाया विकास का सपना - *फ़िरदौस ख़ान* कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार की बागडोर संभाले हुए हैं. अपनी जनसभाओं में वह जिस तरह सांप्रदायिकता, जातिवाद, ...
  • नारी का मन... - *फ़िरदौस ख़ान* एक नारी का मनप्रेमियों के बिना शायद स्थिर नहीं रह पाता...क्या यह सच है...? क्या नारी का मन सचमुच इतना चंचल होता हैकि उसे स्थिर रखने के लिए ए...