पानीपत (हरियाणा). सरकार द्वारा बिना आईएमईआई नंबर वाले चायनीज मोबाइलों पर रोक लगाने की बात आते ही शहर में गलत तरीके से इन्हें देने का काम भी चल पड़ा है। इसमें न केवल सरकार को धोखा दिया जा रहा है बल्कि मोबाइलधारकों को भी ठगा जा रहा है। इसलिए यदि आप भी अपने मोबाइल में यह नंबर डलवाने जा रहे हैं तो सावधान हो जाएं। क्योंकि बाजार में डाले जा रहे नकली आईएमईआई नंबर से आपका मोबाइल कुछ ही दिनों में बंद हो सकता है।

दो सौ रुपए में गोरखधंधा
30 नवंबर से बाजार में बिना आईएमईआई नंबर वाले मोबाइल हैंडसेट काम करना बंद कर देंगे। सरकार द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से उठाए गए इस कदम के बाद पानीपत सहित देशभर में इस तरह के लाखों मोबाइल्स में फर्जी तरीके से आईएमईआई नंबर डालने का काम शुरू हो गया है। मात्र दो सौ रुपए में किया जा रहा यह काम कुछ स्थानों पर तो नियम-कानून के अनुसार किया जा रहा है।

लेकिन अधिकांश स्थानों पर यह गलत तरीके से हो रहा है। दूरसंचार विभाग एक डाटाबेस तैयार करता है, जिसमें सभी कंपनियों के आईएमईआई नंबर की जानकारी होती है। इसमें एंट्री के लिए मोबाइल कंपनियों को सरकार को एक निश्चित शुल्क जमा करना होता है। लेकिन शहर में गलत तरीके से जो नंबर डाले जा रहे हैं उसका पूरा पैसे ऐसे करने वालों की जेब में जमा हो रहा है।

कैसे पता करते हैं?
आईएमईआई नंबर जानने के लिए हैंडसेट में *प्तक्६प्त टाइप करना होता है। इससे मोबाइल पर उस हैंडसेट का नंबर डिस्पले होता है। अधिकांशत: यह नंबर हैंडसेट की बॉडी, बैटरी या फिर मोबाइल के पैक पर लिखा रहता है। अगर यह नंबर 15 अंकों से कम का हो तो समझ लीजिए यह नकली है।

क्या है आईएमईआई?
आईएमईआई यानी इंटरनेशनल मोबाइल इक्यूपमेंट आइडेंटिटी। हमारे नाम और पते की तरह की मोबाइल का नाम और पता आईएमईआई के माध्यम से पता चलता है। कंपनी द्वारा बेचे गए प्रत्येक मोबाइल में यह
होता है, जिसकी जानकारी सरकारी डाटाबेस में होती है।

क्यों जरूरी है?
आपका मोबाइल सेट अगर गुम या चोरी हो जाता है तो आईएमईआई नंबर के माध्यम से इसे ट्रेस किया जा सकता है। पुलिस या गुप्तचर एजेंसियों को किसी विशेष व्यक्ति और नंबर को ट्रेस करने के साथ ही उसे पकड़ने के लिए भी आईएमईआई नंबर का पता होना जरूरी होता है। मोबाइल नेटवर्क कंपनियां जरूरी होने पर आईएमईआई नंबर की कॉल आना-जाना ब्लॉक कर देती है।

क्या है इसमें?
आईएमईआई नंबर 15 से 17 डिजिट के बीच होता है। इससे जीएसएम और यूएमटीएस नेटवर्क पर चलने वाले प्रत्येक मोबाइल का डाटाबेस तैयार होता है। मोबाइल नेटवर्क सेवा प्रदाय करने वाली प्रत्येक कंपनी के पास आईएमईआई नंबर से चलने वाले मोबाइल का संपूर्ण रिकॉर्ड रहता है। कॉल रिकॉर्ड के साथ ही लोकेशन आदि का पता भी इससे चल जाता है।

सामान्यत: यह AA-BBBBBB-CCCCCC-D/EE के रूप में होता है। AA मोबाइल बॉडी को आइडेंटिफाई करता है। BBBBBB यह टीएसी (टाइप एलोकेशन कोड) को दिखाता है अर्थात् हैंडसेट का कौन-सा मॉडल है। CCCCCC यह मॉडल का सीरियल नंबर बताता है। D यह लुहन अल्गोरिद्म चैक डिजिट को बताता है, जो मोबाइल के सीरियल नंबर को बताता है। EE यह सॉफ्टवेयर को प्रदर्शित करता है।
(साभार दैनिक भास्कर)

1 Responses to अख़बारों से : संभलकर, नंबरों के खेल में कहीं फंस न जाएं

  1. आपने ''कैसे पता करते हैं? में लिखा *प्तक्६प्त टाइप करना होता है।'' क्‍या टाइप करना होता है?

    अपना मोबाइल 30 नवम्‍बर के बाद बंद नहीं होगा ये देखने के लिए
    IMI लिखकर अपने मोबाइल का आई एम आई न. लिखें फिर 57886 पर SMS करदें
    साभार अवामे हिन्‍द 24 नवम्‍बर, पृष्‍ठ 11

     

Post a Comment

मौसम

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

आज का दिन

आज का दिन
22 रबी अल-अव्वल, हिजरी सन् 1431, 10 मार्च 2010 बुधवार. तिथि संवत : चैत्र कृष्ण दशमी, संवत् 2066, शाके- 1931, रवि उत्तरायने, वसंत ऋतु. सूर्योदय कालीन नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा अपराह्न् 4.12 तक, पश्चात उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, वरियान योग तथा विष्टि करण. ग्रह विचार : सूर्य, बुध, गुरु-कुंभ, शुक्र-मीन, केतु-मिथुन, मंगल-कर्क, शनि-कन्या तथा चंद्र, राहु-धनु में. चौघड़िया मुहूर्त : प्रात: 6.40 से 8.09 तक लाभ, प्रात: 08.09 से 9.39 तक अमृत, प्रात: 11.08 से 12.37 तक शुभ, अपराह्न् 3.35 से 5.04 तक चंचल, सायं 5.04 से 6.34 तक लाभ, रात्रि 9.35 से 11.06 तक अमृत. राहुकाल : दोपहर 12.37 से 2.06 तक. शुभ अंक- 9, शुभ रंग- गुलाबी

कैमरे की नज़र से...

इरफ़ान का कार्टून कोना

इरफ़ान का कार्टून कोना
To visit more irfan's cartoons click on the cartoon

बजट-2010-2011

ई-अख़बार

Blog

किस तरह की ख़बरें चाहते हैं

Search