स्टार न्यूज़ एजेंसी
नई दिल्ली. विदेश राज्य मंत्री डॉ. शशि थरूर ने कहा है कि सरकार को चीन द्वारा ब्रह्मपुत्र नदी के समीप कथित तौर पर बांध बनाये जाने संबंधी मीडिया रिपोर्टों की जानकारी है। इन रिपोर्टों को चीनी पक्ष के साथ उठाया गया है जिन्होंने कहा है कि ये रिपोर्ट तथ्यों के अनुरूप नहीं है। सरकार को ब्रह्मपुत्र नदी पर किसी विद्यमान बांध के बारे में जानकारी नहीं है।
आज लोकसभा में एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि सरकार भारत के हितों से जुड़े सभी घटनाक्रमों पर निरंतर पैनी नजर रखती है और उनकी रक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय करती है। सरकार 2006 में स्थापित विशेषज्ञ स्तरीय तंत्र के माध्यम से चीनी पक्ष के साथ सीमा-पार नदियों से जुड़े सभी संगत मुद्दों को उठाती है।

0 Comments