स्टार न्यूज़ एजेंसी
नई दिल्ली. पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय पूरब की ओर देखो नीति के तौर पर पूर्वोत्तर राज्यों और पड़ौसी देशों के बीच घनिष्ठ सांस्कृतिक एवं व्यापारिक संबंधों को पुरजोर समर्थक रहा है। मंत्रालय ने अब म्यांमा से एक सांस्कृतिक दल को नगालैंड, मणिपुर और असम में मंचन के लिए आमंत्रित करने की पहल की है। म्यांमा से 15 सदस्यीय सांस्कृतिक दल तीन पूर्वोत्तर राज्यों में अपने नृत्य के जरिए अपने देश की परम्परा और संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए कल पूर्वोत्तर की दस दिवसीय यात्रा पर यांगून से कोलकाता पहुंच रहा है।

सांस्कृतिक दल 28 नवम्बर को नगालैंड की राजधानी कोहिमा पहुंचेगा तथा वहां चार दिनों तक ठहरेगा। यह दल दिसम्बर को हार्नीबल उत्सव के उदघाटन कार्यक्रम में अपना नृत्य प्रस्तुत करेगा। दल 2 दिसम्बर को इंफाल जाएगा तथा वहां दो दिन ठहरेगा। दल 3 दिसम्बर को इंफाल में नृत्य दिखाएगा। दल 4 दिसम्बर को गुवाहाटी पहुंचेगा तथा वहां 5 दिसम्बर को अपनी प्रस्तुति पेश करेगा। दल 7 दिसम्बर को कोलकाता से यांगून लौट जाएगा। पूर्वोत्तर विकास मंत्रालय ने म्यांमा की राजधानी यांगून स्थित भारतीय दूतावास, भारत में म्यांमा दूतावास, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद , पूर्वोत्तर क्षेत्र परिषद तथा तीनों राज्यों की सरकार के साथ मिलकर इस दल के लिए सारे प्रबंध कर लिए हैं।

0 Comments

Post a Comment

मौसम

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Search

कैमरे की नज़र से...

Loading...

इरफ़ान का कार्टून कोना

इरफ़ान का कार्टून कोना
To visit more irfan's cartoons click on the cartoon

ई-अख़बार

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी?

Blog

  • राहुल ने दिखाया विकास का सपना - *फ़िरदौस ख़ान* कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार की बागडोर संभाले हुए हैं. अपनी जनसभाओं में वह जिस तरह सांप्रदायिकता, जातिवाद, ...
  • नारी का मन... - *फ़िरदौस ख़ान* एक नारी का मनप्रेमियों के बिना शायद स्थिर नहीं रह पाता...क्या यह सच है...? क्या नारी का मन सचमुच इतना चंचल होता हैकि उसे स्थिर रखने के लिए ए...