स्टार न्यूज़ एजेंसी
नई दिल्ली.
कैरो अंतर्राष्ट्रीयफिल्मोत्सव में मुधल मुधल मुधल वाराई (तमिल) फिल्म रजत पुरस्कार से सम्मानित की गई है। कृष्णन शेषाद्री गोमातम द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने डिजीटल खंड में भाग लिया और भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के फिल्मोत्सव निदेशालय द्वारा कैरो अन्तर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में भेजी गई। यह फिल्म भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव 2008 में भी भारतीय पैनोरमा के अन्तर्गत दिखाई गई थी।

हाल ही में सम्पन्न हुए कैरो फिल्मोत्सव में भारत विशिष्ट अतिथि था। अदूर गोपालकृष्णन अन्तर्राष्ट्रीय ज्यूरी के अध्यक्ष थे। इस 33वें कैरो अन्तर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में न्यू यॉर्क एक अन्य भारतीय प्रविष्टि थी, जिसे उदघाटन फिल्म के रूप में प्रदर्शित किए जाने का सम्मान मिला। इस उत्सव में मधुर भंडारकर की सात फिल्मों का सिंहावलोकन किया गया, जिनमें कॉर्पोरेट, फैशन, चांदनीबार भी शामिल थी। डीएफएफ द्वारा भेजी गई मानव अधिकार श्रेणी के अन्तर्गत समर ऑफ 2007 तथा आम श्रेणी की प्रविष्टि गाफले (स्काम) ने दर्शकों का काफी ध्यान खींचा।

0 Comments

Post a Comment

मौसम

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Search

आज का दिन

आज का दिन
4 सितंबर 2010, शनिवार, 13 भाद्रपद (सौर) शक 1932, भाद्रपद मास 20 प्रविष्टे 2067, 24 रमज़ान सन हिजरी 1431, भाद्रपदा कृष्ण दशमी प्रात: 8 बजकर 14 मिनट तक उपरान्त एकादशी, आद्रा नक्षत्र मघ्यान्ह 12 बजकर 33 मिनट तक तदनन्तर पुनर्वसु नक्षत्र, व्यतीपात योग रात्रि 2 बजकर 46 मिनट तक तदनन्तर वरीयान योग,विष्टि(भद्रा) करण प्रात: 8 बजकर 14 मिनट तक,चन्दमा रात्रि 5 बजकर 21मिनट तक मिथुन राशि में तदनन्तर कर्क राशि में. जया एकादशी व्रत स्मार्त। पर्युषण पर्वारम्भ (जैन) चतुर्थी पक्ष। सूर्य दक्षिणायन। सूर्य उत्तर गोल। वर्षा ऋतु। प्रात: 9 बजे से प्रात: 10 बजकर 30 मिनट तक राहु काल. सूर्य : सिंह राशि में, चंद्रमा : मिथुन राशि में, बुध : सिंह (वक्री) राशि में, शुक्र : तुला राशि में, मंगल : कन्या राशि में, वृहस्पति : मीन (वक्री) राशि में, शनि : कन्या राशि में, राहु : धनु राशि में, केतु : मिथुन राशि में (ज्योतिषाचार्य वेदप्रकाश जाबाली)

विदेशी फौजों को अफ़गानिस्तान छोड़ देना चाहिए ?

Blog

कैमरे की नज़र से...

Loading...

इरफ़ान का कार्टून कोना

इरफ़ान का कार्टून कोना
To visit more irfan's cartoons click on the cartoon

ई-अख़बार