अतुल मिश्र
शराब पीना स्वास्थ्य के लिए भले ही हानिकारक हो, मगर हमारी सरकार के लिए बहुत लाभदायक है! लोग अगर वाकई शराब पीना बंद कर दें कि लो, आज से पीनी बंद, तो सरकार का तो भट्टा ही बैठ जाएगा! एक ओ़र तो शराब पीने पर इस अंदाज़ में दीवारों पर लिखी मनाही कि 'बाप शराब पियेंगे, बच्चे भूखे मरेंगे', और दूसरी ओ़र जिन गावों में बिजली-पानी तक अभी नहीं पहुंचे हैं, वहां भी सरकारी तौर पर ठेके खोल दिए गए हैं कि बेटे, जितनी पी सकते हो, पियो!
'शराब पीना एक सामाजिक अभिशाप है', जैसे नारों की मार्फ़त हर एक किलोमीटर पर सरकार की तरफ से अभिशाप भी दिया जा रहा है और बराबर में ही ठेके भी खोल दिए गए हैं! सरकार की जो नीतियाँ हैं, वो हमेशा दोगली होती हैं! एक तरफ तो वह शराब के ठेके और बार खुलबाती है कि आदमी जो है, वो नशे में धुत्त पड़ा रहे और दूसरी ओ़र जब वह सड़कों पर निकले तो उसका सारा नशा ही हिरन हो जाए कि 'जो शराब का हुआ शिकार, उसने फूंक दिया घर-बार'! अब शिकार हुआ आदमी खुद को गालियाँ दे या सरकार को, यह उसकी समझ में नहीं आता और वह सोचने के झंझट से मुक्ति पाने के लिए फिर से हट्टी या बार में चला जाता है और सरकारी नीतियाँ अपनी सफलता पर खुश होकर जश्न मनाती हैं!
एक कोई 'मद्य-निषेध विभाग' है, जो आबकारी विभाग से अलग किसी ख़ुफ़िया जगह पर मौजूद है! कहाँ मौजूद है, यह कोई नहीं जानता! हाँ, इस विभाग की ओ़र से जारी किये गए भयानक नारे ज़रूर पढ़ने को मिल जाते हैं, जिनसे यह सूचना मिलती है कि 'जो कुछ हम बिकवा रहे हैं, वह खरीदना तो है, मगर उसके अंजाम क्या होंगे यह भी पढ़ लो!' इस किस्म के नारे किसी भी शराबी को आधा तो वैसे ही मार देते हैं, रही-सही कसर सरकार द्वारा परोसी जा रही शराब पूरी कर देती है!
आंकड़े बताते हैं कि भारत-सरकार को सबसे ज़्यादा मुनाफ़ा उस शराब से होता है, जो लोगों के घर-बार फूंक देती है या जो एक सामाजिक अभिशाप है! इसी से सरकार की नीयतों का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है! यह बिलकुल वैसा ही है, जैसे शराब पिलाने के बाद 'स्वास्थ्य के लिए हानिकारक' वाला मन्त्र कान में फूंक देना! किसी ने आज तक सरकारी नुमाइंदों से यह नहीं पूछा कि जब आपकी नीयत की तरह शराब भी खराब है तो उसकी जगह सिंथेटिक दूध के ही ठेके क्यों नहीं खोले जा रहे? उनसे भी तो भारी मात्रा में राजस्व अर्जित किया जा सकता है!

0 Comments

Post a Comment

मौसम

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Search

आज का दिन

आज का दिन
1 अगस्त 2010, रविवार, 10 श्रावण (सौर) शक 1932, श्रावण मास 17 प्रविष्टे 2067, 19 शाबान सन हिजरी 1431, श्रावण कृष्ण षष्ठी रात्रि 8 बजकर 37 मिनट तक उपरान्त सप्तमी, रेवती नक्षत्र रात्रि 2 बजकर 1 मिनट तक तदनन्तर अश्विनी नक्षत्र, धृति योग रात्रि 4 बजकर 11 मिनट तक पश्चात शूल योग, गर करण, चन्द्रमा रात्रि 2 बजकर 1 मिनट तक मीन राशि में उपरान्त मेष राशि में. पंचक समाप्त रात्रि 2 बजकर 2 मिनट पर. तिलक स्मरणोत्सव दिवस. रवि षष्ठी. सूर्य दक्षिणायन. सूर्य उत्तर गोल. वर्षा ऋतू . सायं 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक राहु काल. सूर्य : कर्क राशि में, चंद्रमा : मीन राशि में, बुध : सिंह राशि में, शुक्र : सिंह राशि में, मंगल : कन्या राशि में, वृहस्पति : मीन (वक्री) राशि में, शनि : कन्या राशि में, राहु : धनु राशि में, केतु : मिथुन राशि में. (ज्योतिषाचार्य वेदप्रकाश जाबाली)

कैमरे की नज़र से...

Loading...

इरफ़ान का कार्टून कोना

इरफ़ान का कार्टून कोना
To visit more irfan's cartoons click on the cartoon

ई-अख़बार

कल्याण सिंह मुद्दे पर मुलायम का मुसलमानों से माफ़ी मांगना

Blog

  • मर्ज़ बढ़ता गया ज्यों ज्यों दवा की - *फ़िरदौस ख़ान* भौतिकवादी संस्कृति ने जहां जीवन के प्रत्येक क्षेत्र को प्रभावित किया है, वहीं मनुष्य का स्वास्थ्य भी इससे न अछूता रहा हो तो इसमें हैरानी की को...
  • फूल तुमने जो कभी मुझको दिए थे ख़त में...फ़िरदौस ख़ान - चांदनी रात में कुछ भीगे ख्यालों की तरह मैंने चाहा है तुम्हें दिन के उजालों की तरह साथ तेरे जो गुज़ारे थे कभी कुछ लम्हें मेरी यादों में चमकते हैं मशालों की त...
  • ਕਾਲੀ ਕੋਇਲ ਤੂ ਕਿਤ ਗੁਨ ਕਾਲੀ - *ਸੂਫ਼ੀ ਬਾਬਾ ਫ਼ਰੀਦ...*ਇਤਿਹਾਸ ਗਵਾਹ ਹੈ ਕਿ ਸਮੇਂ-ਸਮੇਂ ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਭਟਕਣ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਹਿੰਦੁਸਤਾਨ ਵਿਚ ਪੀਰਾਂ, ਫ਼ਕੀਰਾਂ, ਸਾਧੂ, ਸੰਤਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਨੂੰ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਲੇਖੇ ਲ...
  • - *फ़िरदौस ख़ान* युवा पत्रकार, शायरा और कहानीकार... उर्दू, हिन्दी और पंजाबी में लेखन. उर्दू, हिन्दी, पंजाबी, गुजराती, इंग्लिश और अरबी भाषा का ज्ञान... दूरदर्शन...