स्टार न्यूज़ एजेंसी
नई दिल्ली. विदेश राज्य मंत्री डॉ.शशि थरूर ने कहा है कि चीन जम्मू कश्मीर तथा अरुणाचल प्रदेश से भारतीय नागरिकों को वीजा अलग कागज में जारी कर रहा है, उन्होंने कहा कि चीन कश्मीर को एक द्विपक्षीय मसला मानता है जिसका कि भारत और पाकिस्तान के बीच निपटान किया जाना है। अरुणाचल प्रदेश के मामले में भारत और चीन के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर चीन का मतभेद है और वह भारतीय भू-भाग के लगभग 90,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर गैर कानूनी रूप से दावा करता है।
आज लोकसभा में एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि सरकार ने अपनी इस स्पष्ट और सुसंगत स्थिति से कि जम्मू व कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है, चीनी पक्ष को अवगत करा दिया है। सरकार ने देश से बाहर यात्रा करने के लिए एक परामर्शी जारी किया है, जिसमें यह कहा गया है कि अलग कागज पर जारी वीजा को वैध नहीं माना जाएगा।

0 Comments