स्टार न्यूज़ एजेंसी
नई दिल्ली. संघ लोक सेवा आयोग ने अगस्त, 2009 में आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी तथा नौसेना अकादमी परीक्षा (2) की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। रक्षा मंत्रालय का सेवाएं चयन बोर्ड राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के थलसेना, नौसेना और वायुसेना विंग में 30 जून, 2010 से आरंभ होने वाले 124वें पाठयक्रम तथा नौसेना अकादमी 10/2 (कार्यकारी शाखा ) के 44वें पाठयक्रम में दाखिले के लिए साक्षात्कार आयोजित करेगा।

सभी उम्मीदवारों की उम्मीदवारी जिनके रोल नंबर सूची में दिये गये हैं अनंतिम है। परीक्षा में दाखिले के लिए उनकी स्थिति के अनुसार उन्हें अपनी आयु तथा शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र सीधे ही ' अतिरिक्त महानिदेशक (भर्ती), निकट जनरल ब्रांच, संयुक्त मुख्यालय, रक्षा मंत्रालय (आर्मी), पश्चिम खंड-3, विंग-1, आर. के. पुरम, नई दिल्ली-110066 को जमा करा दें। मूल प्रमाण पत्र संघ लोक सेवा आयोग को भेजने की आवश्यकता नहीं है। अन्य किसी सूचना के लिए उम्मीदवार आयोग के सुविधा केंद्र से व्यक्तिगत रूप से या दूरभाष नम्बरों 011-23385271 / 011-23381125 / 011-23098543 पर कार्य दिवसों के दौरान संपर्क कर सकते हैं। परिणाम आयोग की वेबसाईट http://www.upsc.gov.in . पर भी देख सकते हैं।
आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। जो उम्मीदवार अपनी अंक तालिका की प्रिंटिड कापी लेना चाहते है उन्हें आयोग से परिणाम घोषित होने के 30 दिन के भीतर अनुरोध कराना होगा। उसके बाद किसी भी प्रकार अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।

0 Comments

Post a Comment

मौसम

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Search

कैमरे की नज़र से...

Loading...

इरफ़ान का कार्टून कोना

इरफ़ान का कार्टून कोना
To visit more irfan's cartoons click on the cartoon

ई-अख़बार

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी?

Blog

  • राहुल ने दिखाया विकास का सपना - *फ़िरदौस ख़ान* कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार की बागडोर संभाले हुए हैं. अपनी जनसभाओं में वह जिस तरह सांप्रदायिकता, जातिवाद, ...
  • नारी का मन... - *फ़िरदौस ख़ान* एक नारी का मनप्रेमियों के बिना शायद स्थिर नहीं रह पाता...क्या यह सच है...? क्या नारी का मन सचमुच इतना चंचल होता हैकि उसे स्थिर रखने के लिए ए...