श्यामल सुमन
देश के किसी भाग में चुनाव की घोषणा हुई कि नहीं विभिन्न राजनैतिक दलों की प्रचार गाड़ियों के कानफोड़ू स्पीकर से एक ही आवाज आती है हम "विकास की गंगा" बहा देंगे। हमारे झारखण्ड मे अभी चुनावी बुखार जोरो पर है। यह दीगर बात है कि झारखणड सरकार की सुल्तानगंज से "उत्तरवाहिनी गंगा" को देवघर के "शिवगंगा" में नहर द्वारा मिलाने की बहुमुखी योजना बर्षों से फाइल के नीचे जस की तस पड़ी है। लेकिन यहाँ चुनावी विकास की गंगा अभी बह रही है।

जीवनदायिनी "भागीरथ की गंगा" को तो हम बचा ही नहीं पा रहे हैं और चले विकास की गंगा बहाने। बकौल राज कपूर "राम की गंगा" तो कब की मैली हो चुकी है इन पापियों के पाप धोते धोते। उसके बाद से गंगा की गन्दगी और बढ़ी है। किसे फिक्र है? लेकिन ये "जननायक" विकास की गंगा बहाये बिना थोड़े ही मानेंगे? क्योंकि इसी विकास की गंगा में तो लगातार हाथ धोने की तैयारी में प्रतीक्षारत हैं ये लोग।

हाँ गंगा नये नये रूपों में संशोधित और परिवर्द्धित होकर निकली है अपने देश में। भ्रष्टाचार की गंगा, घोटालों की गंगा, नक्सलवाद की गंगा आदि आदि। मजे की बात है कि ओरिजिनल गंगा सिकुड़ती जा रही है और शेष में निरन्तर विकास हो रहा है। शायद इसी को विकास की गंगा कहते हैं क्या?
विश्वास नहीं तो मधु कोड़ा जी के कारनामे को लीजिये। कमाल कर दिया उन्होंने। पूर्व के जितने भी घोटालेबाज हैं, सभी सकते में हैं कि "गुरू गुड़ और चेला चीनी"। हो भी क्यों नहीं जिस "कोड़ा" में "मधु" लगा हो, वह कोड़ा तो आखिर अपना कमाल किसी न किसी रूप में दिखायगा ही।

मधु कोड़ा जी ने कमाल दिखाया और पूछताछ के समय "महाजनो येन गतः स पन्थाः" की तर्ज पर घोटालेबाज "पूर्वजों" की तरह पहले तो बीमार पड़े फिर कह दिया कि सारे आरोप मेरे "स्वच्छ" छवि" को दागदार करने के लिए गढ़े जा रहे हैं। अब लीजिए - क्या कर लीजियेगा? इससे पहले किसी को कुछ हुआ क्या? फिर वही नेता, वही मंत्री, वही सब कुछ। हाँ एक बात तो हुई कि इसी बीच आम जनता के "आँसुओं की गंगा" में निरन्तर विस्तार हुआ है।

अब धीरे धीरे राज खुलेंगे। अखबार और न्यूज चैनलों को नया नया मसाला मिलेगा और उनके "समाचारों की गंगा" मस्त होकर बह निकलेगी। दिन बदल बदल कर ये लोग घोटालेबाजों के पक्ष और विपक्ष में अपनी बात को सनसनीखेज ढ़ंग से रखेंगे, ताकि "टी० आर० पी० की गंगा" अधिक से अधिक बहे और "विज्ञापन की गंगा" सिर्फ उसी की न्यूज एजेंसी की तरफ आकर्षित हो। आखिर भाई सबको रोजगार चाहिए कि नहीं?

लोकतंत्र की परिभाषा को यदि आज परिभाषित किया जाय तो उसे "जुगाड़ तंत्र" कह सकते हैं। कहना भी चाहिए। जो जितना जुगाड़ू है "विकास की गंगा" उसके तरफ उतना ही आकर्षित होती है। जुगाड़ तंत्र के लिए अनिवार्य शर्त है कि "धन की गंगा" बहती रहे, वो भी स्वस्थ और विकसित होकर। अब यही होगा, धन की गंगा बहेगी, जाँच का कोई परिणाम नहीं निकलेगा, जनता की स्मृति तो कमजोर होती ही है भूख और बेबसी के कारण। सब इतिहास के काले पन्नों मे दफ्न।
घोटाले के जाँच हित बनते हैं आयोग।
सच होगा कब सामने वैसा कहाँ सुयोग।।

मौसम

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Search

कैमरे की नज़र से...

Loading...

इरफ़ान का कार्टून कोना

इरफ़ान का कार्टून कोना
To visit more irfan's cartoons click on the cartoon

ई-अख़बार

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी?

Blog

  • सुर्ख़ गुलाबों का दिन... - मेरे महबूब! आज रोज़ डे है... सुर्ख़ गुलाबों का दिन...महकती यादों का दिन...सोचती हूं कि तुम्हें गुलाब कैसे भेजूं...तुम तो बहुत दूर हो... शायद तुम्हें याद भ...
  • राहुल ने दिखाया विकास का सपना - *फ़िरदौस ख़ान* कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार की बागडोर संभाले हुए हैं. अपनी जनसभाओं में वह जिस तरह सांप्रदायिकता, जातिवाद, ...