स्टार न्यूज़ एजेंसी
नई दिल्ली. पटसन बैगों के अनिवार्य प्रयोग के आरक्षण मानदंड को कम करके 25 प्रतिशत करने का कोई प्रस्ताव इस समय सरकार के विचाराधीन नहीं है।

वस्त्र राज्य मंत्री पनबाका लक्ष्मी ने राज्यसभा में बताया कि पटसन पैकेजिंग सामग्री (वस्तुओं की पैकिंग में अनिवार्य प्रयोग) अधिनियम, 1987 के तहत खाद्यान्न की पैकेजिंग के लिए पटसन पैकेजिंग सामग्री के आरक्षण से देश में उत्पादित पटसन की लगभग 58 प्रतिशत की खपत होती है। जेपीएम अधिनियम के प्रावधान को लागू करके सरकार पटसन मिलों और सहायक इकाइयों में कार्यरत 37 लाख कामगारों को राहत प्रदान करती है और साथ ही साथ लगभग 40 लाख कृषक परिवारों के जीवनयापन में सहायता करती है। इसके अलावा इससे पर्यावरण को सुरक्षा में सहायता मिलती है क्योंकि पटसन एक प्राकृतिक, बायोडीग्रेडेबल और पुन: प्रयोगयोग्य फाइबर है। देश में खाद्यान्न खरीद में रूकावट से बचने के लिए सभी भागीदारी के साथ परामर्श करने के बाद ही पैकेजिंग मानकों में कमी, यदि कोई हो, की जाती है।

0 Comments

Post a Comment

मौसम

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Search

आज का दिन

आज का दिन
4 सितंबर 2010, शनिवार, 13 भाद्रपद (सौर) शक 1932, भाद्रपद मास 20 प्रविष्टे 2067, 24 रमज़ान सन हिजरी 1431, भाद्रपदा कृष्ण दशमी प्रात: 8 बजकर 14 मिनट तक उपरान्त एकादशी, आद्रा नक्षत्र मघ्यान्ह 12 बजकर 33 मिनट तक तदनन्तर पुनर्वसु नक्षत्र, व्यतीपात योग रात्रि 2 बजकर 46 मिनट तक तदनन्तर वरीयान योग,विष्टि(भद्रा) करण प्रात: 8 बजकर 14 मिनट तक,चन्दमा रात्रि 5 बजकर 21मिनट तक मिथुन राशि में तदनन्तर कर्क राशि में. जया एकादशी व्रत स्मार्त। पर्युषण पर्वारम्भ (जैन) चतुर्थी पक्ष। सूर्य दक्षिणायन। सूर्य उत्तर गोल। वर्षा ऋतु। प्रात: 9 बजे से प्रात: 10 बजकर 30 मिनट तक राहु काल. सूर्य : सिंह राशि में, चंद्रमा : मिथुन राशि में, बुध : सिंह (वक्री) राशि में, शुक्र : तुला राशि में, मंगल : कन्या राशि में, वृहस्पति : मीन (वक्री) राशि में, शनि : कन्या राशि में, राहु : धनु राशि में, केतु : मिथुन राशि में (ज्योतिषाचार्य वेदप्रकाश जाबाली)

विदेशी फौजों को अफ़गानिस्तान छोड़ देना चाहिए ?

Blog

कैमरे की नज़र से...

Loading...

इरफ़ान का कार्टून कोना

इरफ़ान का कार्टून कोना
To visit more irfan's cartoons click on the cartoon

ई-अख़बार