स्टार न्यूज़ एजेंसी
भिवानी (हरियाणा). हरियाणा से शतरंज के मास्टर हिमांशु शर्मा को भारतीय शतरंज टीम के लिए चुना गया है। भारतीय शतरंज टीम में शामिल होने वाले हिमांशू शर्मा हरियाणा से पहले शतरंज खिलाड़ी हैं। अब वे कोलकाता में 20 से 29 दिसम्बर को होने वाली एशियन टीम शतरंज प्रतियोगिता में भारत के लिए खेलेंगे।

हरियाणा शतरंज एसोसिएशन के महासचिव प्रदीप गुप्ता ने बताया कि हिमांशु शर्मा भारतीय शतरंज टीम में चयन होना हरियाणा के खेल जगत के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि हिमांशु शर्मा की इएलओ रेटिंग 2470 है और वे 47वीं राष्ट्रीय-बी शतरंज चैम्पियनशीप-2009 में दूसरा स्थान हासिल किया था। उन्होंने बताया कि केवल 22 साल की उम्र में ही हिमांशु शतरंज के इंटरनेशनल मास्टर बन गए थे। करीब 25 वर्षीय हिमांशु ने फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिताओं में कई ग्रांड-मास्टर्स को हराया है।
शतरंज के विश्व विजेता विश्वनाथन आनंद को अपना आदर्श मानने वाले हिमांशु शर्मा का कहना है कि शतरंज में उनके कोच उनके पिता वीरेन्द्र शर्मा हैं और वे अपनी कामयाबी का श्रेय अपने पिता और भाई के अलावा हरियाणा शतरंज एसोसिएशन को देते हैं। साथ ही उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि हरियाणा सरकार दूसरे खेलों को इतना बढ़ावा दे रही है, लेकिन शतरंज की अनदेखी की जा रही है। हरियाणा के शासन और प्रशासन की ओर से शतरंज को कोई प्रोत्साहन नहीं दिया जा रहा है।

0 Comments