सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई !
रंग खेलकर, ढोल बजाकर, दे दी, क्योंकि थी महंगाई !!

कार्यक्रम !
जिनमें कार्य पूर्ण होने का, बना रहे आखिर तक भ्रम !!

अफसर !
उच्चपदी चरणों में बिछकर, मातहतों को डांटे जमकर !!

बाबू !
बिन बापू के छपे नोट वो, दिए नहीं आता है काबू !!

शिक्षा-अभियान !
जो हिंदी में गाली दे ले, उसको भी शिक्षित ही मान !!

चीन !
अपनी आबादी की ख़ातिर, कब्जाए निकटस्थ ज़मीन !!

हादसा !
मरने वाले के परिजन को, रह जाता है याद सा !!

महंगा !
छोटी सी स्कर्ट खरीदो, नहीं ज़रूरी, पहनो लहंगा !!

कला !
सरकारी चोरी कर ली पर, पता किसी को नहीं चला !!

सम्मान !
क्या यह हमको फ्री मिलेगा, अगर बेच डालें ईमान ??

पुरस्कार !
हो सकता है कि चुनाव से, पहले इसकी आये बहार !!
-अतुल मिश्र

0 Comments

Post a Comment

मौसम

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Search

आज का दिन

आज का दिन
4 सितंबर 2010, शनिवार, 13 भाद्रपद (सौर) शक 1932, भाद्रपद मास 20 प्रविष्टे 2067, 24 रमज़ान सन हिजरी 1431, भाद्रपदा कृष्ण दशमी प्रात: 8 बजकर 14 मिनट तक उपरान्त एकादशी, आद्रा नक्षत्र मघ्यान्ह 12 बजकर 33 मिनट तक तदनन्तर पुनर्वसु नक्षत्र, व्यतीपात योग रात्रि 2 बजकर 46 मिनट तक तदनन्तर वरीयान योग,विष्टि(भद्रा) करण प्रात: 8 बजकर 14 मिनट तक,चन्दमा रात्रि 5 बजकर 21मिनट तक मिथुन राशि में तदनन्तर कर्क राशि में. जया एकादशी व्रत स्मार्त। पर्युषण पर्वारम्भ (जैन) चतुर्थी पक्ष। सूर्य दक्षिणायन। सूर्य उत्तर गोल। वर्षा ऋतु। प्रात: 9 बजे से प्रात: 10 बजकर 30 मिनट तक राहु काल. सूर्य : सिंह राशि में, चंद्रमा : मिथुन राशि में, बुध : सिंह (वक्री) राशि में, शुक्र : तुला राशि में, मंगल : कन्या राशि में, वृहस्पति : मीन (वक्री) राशि में, शनि : कन्या राशि में, राहु : धनु राशि में, केतु : मिथुन राशि में (ज्योतिषाचार्य वेदप्रकाश जाबाली)

विदेशी फौजों को अफ़गानिस्तान छोड़ देना चाहिए ?

Blog

कैमरे की नज़र से...

Loading...

इरफ़ान का कार्टून कोना

इरफ़ान का कार्टून कोना
To visit more irfan's cartoons click on the cartoon

ई-अख़बार