संजय अरोड़ा
नई दिल्ली. वस्त्र मंत्रालय ने इस बात से इनकार किया है कि भारतीय कपास निगम (सीसीआई) के डीलर तथा अधिकारी विशेषत: आंध्र प्रदेश में, किसानों से कपास की खरीद में, उन्हें धोखा देकर धन कमा रहे हैं।

वस्त्र मंत्रालय में राज्य मंत्री पनबाका लक्ष्मी ने राज्यसभा में कहा कि निगम कृषि बाजार समिति (एएमसी) यार्ड में कपास उत्पादकों से सीधे, न कि किसी डीलर अथवा कमीशन एजेंट के माध्यम से खरीद कर रहा है। 2008-09 के कपास मौसम से कृषि बाजार, आंध्र प्रदेश के निदेशक ने एएमसी बाजार यार्ड में कपास बेचने वाले किसानों की पहचान की जिम्मेदारी ली है इसलिए खरीद में किसी डीलर अथवा कमीशन एजेंट अथवा सीसीआई के अधिकारियों की भागीदारी और उसके द्वारा खरीद में किसानों का धोखा देने का प्रश्न नहीं उठता।


निगम कपास किसानों को गुणवत्ता आधारित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए उचित और पारदर्शी तरीके से खरीद संबंधी क्रियाकलाप करने के लिए सभी प्रयास कर रहा है। कपास किसानों के लाभ के लिए निर्बाध एमएसपी अभियान चलाने के उद्देश्य से निगम ने राज्य सरकार के साथ कई मुद्दे उठाए हैं, जैसे

  • नमी के उचित परीक्षण द्वारा गुणवत्ता आधारित मूल्य


  • गुणवत्ता और ग्रेड के आधार पर एएमसी में कपास की सुव्यवस्थित नीलामी की व्यवस्था करना।


  • बाजार समितियां, सीसीआई द्वारा किसानों को एकांउट पेयी चैक द्वारा समय पर भुगतान की रिलीज के लिए कपास किसानों के खरीद संबंधी कागजात समय पर प्रस्तुत करें।


  • समय पर वजन करने के लिए एएमसी में वेजब्रिज की संस्थापना।





0 Comments

Post a Comment

मौसम

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

आज का दिन

आज का दिन
26 रबी अल-अव्वल, हिजरी सन् 1431, 11 मार्च, 2010 गुरुवार, तिथि संवत : चैत्र कृष्ण एकादशी, संवत् 2066, शाके 1931, रवि उत्तरायने, वसंत ऋतु. पापमोचनी एकादशी. सूर्योदय कालीन नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा सायं 7.21 तक, पश्चात श्रवण नक्षत्र, परिघ योग तथा बालवकरण. ग्रह विचार : सूर्य-बुध, गुरु-कुंभ, शुक्र-मीन, केतु-मिथुन, मंगल-कर्क, शनि-कन्या, राहु-धनु तथा चंद्रमा-मकर राशि में. चौघड़िया मुहूर्त : प्रात: 6.39 से 8.09 तक शुभ, प्रात: 11.07 से 12.37 तक चंचल, दोपहर 12.37 से 2.06 तक लाभ, सायं 5.05 से 6.34 तक शुभ, सायं 6.34 से 8.05 तक अमृत, रात्रि 8.05 से 9.35 तक चंचल. राहुकाल : दोपहर 2.06 से 3.35 तक. शुभ अंक 8, शुभ रंग नीला

कैमरे की नज़र से...

इरफ़ान का कार्टून कोना

इरफ़ान का कार्टून कोना
To visit more irfan's cartoons click on the cartoon

बजट-2010-2011

ई-अख़बार

Blog

किस तरह की ख़बरें चाहते हैं

Search