ग़ज़ल
हादसों से, उबर गया कैसे ?
यह करिश्मा, मैं कर गया कैसे ?

मेरी आंखों का एक ही आंसू,
रास्ते में, ठहर गया कैसे ?

मुझको जीने की तमन्ना देकर,
मेरा विश्वास, मर गया कैसे ?

मैंने पूछी जो खैरियत उसकी,
उसका चेहरा, उतर गया कैसे ?

जिसने इल्ज़ाम लगाए आखिर,
उसके इल्ज़ाम, सर गया कैसे ?

मैंने तूफ़ान सैकड़ों देखे,
फिर हवाओं से, डर गया कैसे ?

गाँव रहकर यह समझ में आया,
गाँव चलकर, शहर गया कैसे ?

सांप हैरान, सोचते होंगे,
आदमी में, ज़हर गया कैसे ?
-अतुल मिश्र

मौसम

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Search

कैमरे की नज़र से...

Loading...

इरफ़ान का कार्टून कोना

इरफ़ान का कार्टून कोना
To visit more irfan's cartoons click on the cartoon

ई-अख़बार

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी?

Blog

  • सुर्ख़ गुलाबों का दिन... - मेरे महबूब! आज रोज़ डे है... सुर्ख़ गुलाबों का दिन...महकती यादों का दिन...सोचती हूं कि तुम्हें गुलाब कैसे भेजूं...तुम तो बहुत दूर हो... शायद तुम्हें याद भ...
  • राहुल ने दिखाया विकास का सपना - *फ़िरदौस ख़ान* कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार की बागडोर संभाले हुए हैं. अपनी जनसभाओं में वह जिस तरह सांप्रदायिकता, जातिवाद, ...