स्टार न्यूज़ एजेंसी
चंडीगढ़. हरियाणा की मुख्य सचिव उर्वशी गुलाटी ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कल लगने वाले सूर्यग्रहण मेले के अवसर पर 10 लाख व्यक्तियों का एक-एक लाख रुपये का बीमा करवाया गया है। इसके अतिरिक्त, रेलवे विभाग द्वारा 19 विशेष रेलगाड़ियां चलाने के साथ-साथ हरियाणा राज्य परिवहन विभाग द्वारा भी 300 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

आज यहां पत्रकारों को सूर्यग्रहण मेले के लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों की जानकारी देते हुए उर्वशी गुलाटी ने कहा कि कुरुक्षेत्र के सात किलोमीटर के दायरे में कोई भी अप्रिय घटना होने की स्थिति में प्रत्येक व्यक्ति का एक लाख रुपये का बीमा करवाया गया है।

उन्होंने कहा कि कल 15 जनवरी को सूर्यग्रहण 11 बजकर 55 मिनट से 3 बजकर 09 मिनट तक रहेगा और सदियों से मोक्ष की कामना को लेकर लोग कुरुक्षेत्र की पुण्य धरा पर ब्रह्मसरोवर और सन्निहित सरोवर में स्नान करने के लिए आते रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूर्यग्रहण के दौरान आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। मेले को 10 सेक्टरों में बांटा गया है और प्रत्येक सैक्टर का इंचार्ज एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बनाया गया है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखा जा सके और धारा 144 लगाई गई है तथा प्रत्येक एंट्री प्वाइंट पर यात्रोयों की चैकिंग की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

मुख्य सचिव ने कहा कि मेले में उपचार की सुविधा के लिए 70 मैडिकल ऑफिसर्स की डयूटी पैरामैडिकल स्टाफ के साथ लगाई गई है ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित व्यक्ति को तत्काल मैडिकल सहायता उपलब्ध करवाई जा सके। इसके अतिरिक्त, ट्रैफिक की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए 14 जगह पर एण्ट्री प्वाइंट्स बनाए गए हैं और उसके साथ ही पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने कहा कि विकलांग व्यक्तियों को ले जाने के लिए पहली बार विशेष व्यवस्था की गई है। पर्यटन विभाग के टूरिस्ट काम्पलैक्स और कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के गेट से विकलांग व्यक्तियों को ले जाने के लिए जिला रैडक्रॉस के सचिव की डयूटी लगाई गई है।

एक सवाल के जवाब में गुलाटी ने बताया कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा कुरुक्षेत्र की 48 कोस की परिधि में आने वाले तीर्थ स्थलों के विकास के लिए प्रयास किए जा रहे है और क्रमबद्ध तरीके से इनका विकास करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वेदों और पुराणों में कुरुक्षेत्र की पुण्य भूमि का क्षेत्रफल 48 कोस तक माना गया है और उसी को ध्यान में रखते हुए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा योजनाएं बनाई जा रही हैं।

कुरुक्षेत्र को धार्मिक नगरी घोषित किए जाने के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र हमारी प्राचीन धरोहर है और राज्य सरकार द्वारा कुरूक्षेत्र में शराब और मीट के प्रचलन पर पूरी तरह से रोक लगाई हुई है और इस दिशा में सरकार द्वारा सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नौसेना से छह गोताखोरों को बुलाया गया है, ताकि किसी भी यात्री के डूबने से बचाया जा सके।

मुख्य सचिव ने कहा कि जो 19 विशेष रेलगाड़ियां चलाई गई है वह सात रूटों पर विशेष रूप से चलेंगी, जिनमें जींद, कैथल, नरवाना, दिल्ली तथा अम्बाला शामिल हैं। इसके अलावा कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली प्रत्येक रेल के ठहराव की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने प्रदेश के लोगों से विशेषकर कुरुक्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे बाहर से आने वाले तीर्थयात्रियों को पूरा मान और सम्मान दें, ताकि वे हरियाणा की महान सांस्कृतिक विरासत की छाप लेकर जाएं और ब्रह्मसरोवर तथा सन्निहित सरोवर में डुबकी लगाकर पुण्य के भागी बनें।

0 Comments

Post a Comment

मौसम

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Search

आज का दिन

आज का दिन
4 सितंबर 2010, शनिवार, 13 भाद्रपद (सौर) शक 1932, भाद्रपद मास 20 प्रविष्टे 2067, 24 रमज़ान सन हिजरी 1431, भाद्रपदा कृष्ण दशमी प्रात: 8 बजकर 14 मिनट तक उपरान्त एकादशी, आद्रा नक्षत्र मघ्यान्ह 12 बजकर 33 मिनट तक तदनन्तर पुनर्वसु नक्षत्र, व्यतीपात योग रात्रि 2 बजकर 46 मिनट तक तदनन्तर वरीयान योग,विष्टि(भद्रा) करण प्रात: 8 बजकर 14 मिनट तक,चन्दमा रात्रि 5 बजकर 21मिनट तक मिथुन राशि में तदनन्तर कर्क राशि में. जया एकादशी व्रत स्मार्त। पर्युषण पर्वारम्भ (जैन) चतुर्थी पक्ष। सूर्य दक्षिणायन। सूर्य उत्तर गोल। वर्षा ऋतु। प्रात: 9 बजे से प्रात: 10 बजकर 30 मिनट तक राहु काल. सूर्य : सिंह राशि में, चंद्रमा : मिथुन राशि में, बुध : सिंह (वक्री) राशि में, शुक्र : तुला राशि में, मंगल : कन्या राशि में, वृहस्पति : मीन (वक्री) राशि में, शनि : कन्या राशि में, राहु : धनु राशि में, केतु : मिथुन राशि में (ज्योतिषाचार्य वेदप्रकाश जाबाली)

विदेशी फौजों को अफ़गानिस्तान छोड़ देना चाहिए ?

Blog

कैमरे की नज़र से...

Loading...

इरफ़ान का कार्टून कोना

इरफ़ान का कार्टून कोना
To visit more irfan's cartoons click on the cartoon

ई-अख़बार