असलम
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने फरवरी 2010 के लिए 17.91 लाख टन चीनी का कोटा जारी कर दिया है। इसमें लेवी चीनी कोटा 1.94 लाख टन है, जबकि गैर-लेवी चीनी कोटे में सामान्य कोटा-12.00 लाख टन, दिसम्बर, 2009 के दौरान आयातित कच्ची चीनी द्वारा बनाई गई सफेद चीनी 2.97 लाख टन है. चीनी के इस कोटे को फरवरी महीने के दौरान घरेलू मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त है बताया गया है.

0 Comments