स्टार न्यूज़ एजेंसी
नई दिल्ली. सरकारी एजेंसियों ने वर्तमान बाजार मौसम में 193.43 लाख टन चावल की है। 28 जनवरी तक चावल के मुकाबले धान की खरीद 193.43 लाख टन थी जो पिछले वर्ष से 5.4 लाख टन कम है।
पंजाब से 92.6 लाख टन, छत्तीसगढ़ से 22.9 लाख टन, उत्तर प्रदेश से 19.94 लाख टन, आंध्र प्रदेश से 19.16 लाख टन और हरियाणा से 18.07 लाख टन चावल प्राप्त हुआ। चावल की मुख्य आवक में सहयोग देने वाले अन्य राज्य ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, केरल, उत्तराखंड तथा महाराष्ट्र हैं।

0 Comments