स्टार न्यूज़ एजेंसी
चंडीगढ़. हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चंडीगढ़ में कानूनी हैल्पलाईन सेवा शुरू की गई है। इस हैल्पलाईन से कोई भी व्यक्ति नि:शुल्क कानूनी सलाह व सहायता ले सकता है।
यह जानकारी देते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गोपाल कृष्ण ने बताया कि इस सेवा के शुरू हो जाने से राज्य का कोई भी नागरिक अपनी कानूनी समस्याओं से निपटने हेतु जानकारी हासिल कर सकता है। कानूनी सलाह व सहायता चाहने वाला कोई भी व्यक्ति कानूनी हैल्पलाईन से व्यक्तिगत तौर पर आकर या दूरभाष नंबर पर सलाह ले सकता है। हैल्पलाईन का दूरभाष नंबर 0172-2604055 है. उन्होंने बताया कि हरियाणा राय विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्यालय जहां हैल्पलाईन सेवा शुरु की गई है एस.सी.ओ नंबर 142-143, प्रथम तल, सैक्टर 34-ए चंडीगढ़ में है। ज़रूरतमंद व्यक्ति किसी भी कार्यदिवस को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक हैल्पलाईन नंबर पर संपर्क कर सकता है।

0 Comments