स्टार न्यूज़ एजेंसी
नई दिल्ली. कुंभ मेले में इस वर्ष आने वाले तीर्थ यात्रियों को मोबाइल सम्पर्क से संबंधित किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। संचार और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री सचिन पायलट ने मेले के दौरान निर्बाध मोबाइल फोन सेवा सुनिश्चित करने के लिए बीएसएनएल के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
इसके लिए कुंभ मेले के दौरान दूरसंचार बुनियादी ढांचे की व्यापक मरम्मत और उसे अद्यतन किया जाएगा। साथ ही पांच नये मोबाइल स्तम्भों का निर्माण किया जा रहा है। नेटवर्क के सम्पर्कता मे आने वाली किसी आकस्मिक बाधा का निवारण करने के लिए ट्रकों पर दो स्तम्भ भी खड़े किए जाएंगे।
मंत्री निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण सेवा सुनिश्चित कराने के लिए बीएसएनएल की तैयारी और मोबाइल ट्रेफिक का समय-समय पर निरीक्षण करते रहेंगे।

0 Comments