स्टार न्यूज़ एजेंसी
नई दिल्ली. आर्थिक मामलों की संसदीय समिति ने आज राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) को मंजूरी दे दी है।
एनटीसीपी का प्रमुख उद्देश्य तम्बाकू नियंत्रण कानूनों के प्रभावी कार्यान्वयन और तम्बाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में व्यापक जागरूकता लाने के लिए राज्योंजिलों की क्षमता को बढ़ाना है। प्रस्तावित एनटीसीपी के मुख्य घटक इस तरह से हैं-
राष्ट्रीय स्तर
- आम जागरूकता जागरूकता फैलाने और व्यवहार में परिवर्तन लाने के लिए मीडिया अभियान।
- सीओटीपीए, 2003 के तहत आवश्यकताओं के अनुसार, तम्बाकू उत्पाद जांच प्रयोगशालाओं की स्थापना, नियामक क्षमता निर्माण।
- एनआरएचएम ढांचे के तहत स्वास्थ्य तंत्र के एक भाग के रूप में कार्यक्रम घटकों को मुख्यधारा में लाना।
- वैकल्पिक फसलों और अन्य क्षेत्रीय मंत्रालयों के साथ अनुसंधान और प्रशिक्षण को मुख्य धारा में लाना।
राज्य स्तर
- स्वास्थ्य और समाजिक कार्यकर्ताओं, गैर सरकारी संस्थाओं, विद्यालय शिक्षकों आदि का प्रशिक्षण।
- स्थानीय आईईसी गतिविधियां
- तम्बाकू रोकने संबंधी सुविधाओं का प्रावधान
- विद्यालय कार्यक्रम
शामिल व्यय
11वीं योजना में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के लए कुल वित्तीय परिव्यय 182 करोड़ रुपए है। एनटीसीपी के कार्यान्वयन से समुदाय में तम्बाकू के उपयोग से होने वाले हानिकारक प्रभावों के संदर्भ में जागरूकता बढ़ेगी। एनटीसीपी के राष्ट्रीय स्तर में संपूर्ण देश शामिल है, जबकि प्रारंभिक चरण में 21 राज्यों के 42 जिलों पर ध्यान दिया जाएगा।

0 Comments