स्टार न्यूज़ एजेंसी
नई दिल्ली. ढोला और सादिया के बीच ब्रह्मपुत्र नदी पर पुल का निर्माण अरुणाचल प्रदेश को अनुमोदित पैकेज का अंग है । केन्द्र सरकार की तरफ से अनुमोदित इस पैकेज में 28 किलोमीटर लंबी संपर्क सड़क का निर्माण भी शामिल है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय इस परियोजना की देखरेख कर रहा है। मंत्रालय ने सूचित किया है कि परियोजना के लिए बोली दाताओं की पूर्व-योग्यता पूरी हो गई है तथा इसका कार्यान्वयन 11वीं योजना अवधि के दौरान शुरू होगा।
एनएलकेबी मार्ग (संपर्क मार्ग) और लोहित-खाबोलु पर पुलों के निर्माण के लिए प्रस्ताव को 11वीं योजना के दौरान बनाई जाने वाली पूर्वोत्तर परिषद की ओर से प्रस्तावित 56 सड़कों की सूची में शामिल किया गया था। हालांकि, पूर्वोत्तर परिषद की अत्यधिक प्रतिबध्दताओं और संसाधनों की सीमित उपलब्धता के कारण, योजना आयोग ने पूर्वोत्तर परिषद की 11वीं योजना के दौरान प्रथम चरण के तहत पूरी की जाने वाली सिर्फ 16 सड़क परियोजनाओं को ही सैध्दांतिक मंजूरी दी है। एनएलकेबी सड़क और लोहित एवं खाबोलु के ऊपर पुलों के निर्माण की परियोजना योजना आयोग की अनुमोदित सूची मे शामिल नहीं की गई है।

0 Comments