बिजली-पानी की समस्या से निजात नहीं !
चलो, वायदे कर देते हैं, ऐसी कोई बात नहीं !!

उपलब्धियां !
हम खरीदेंगे, हमें बस, रेट बतलाएं, मियां !!

राहजनी !
थाने की सप्ताह्जनी !!

फैसले !
जिसके भी हक़ में देने हों, पहले उससे कैश ले !!

लूट की योजना !
क्या पुलिस की योजना है, बस, यही है खोजना !!

सतर्कता !
ना भी अगर बरतते, तो क्या फर्क था ??

समस्याएं !
समाधान ना करने हेतु, हों तो, निश्चित हमें बताएं !!

पर्दाफ़ाश !
परदे के पीछे का सच भी, इसमें कहीं दीखता, काश !!

मनमानी !
करनी पड़ती है लोगों को, अगर पड़े सरकार चलानी !!

सूर्यग्रहण !
चन्द्रमा ने जब छुए, उसके चरण !!

चन्दा !
अपनी अर्थी का भी लेकर, निकल लिया नेताई बन्दा !!
-अतुल मिश्र

मौसम

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Search

कैमरे की नज़र से...

Loading...

इरफ़ान का कार्टून कोना

इरफ़ान का कार्टून कोना
To visit more irfan's cartoons click on the cartoon

ई-अख़बार

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी?

Blog

  • सुर्ख़ गुलाबों का दिन... - मेरे महबूब! आज रोज़ डे है... सुर्ख़ गुलाबों का दिन...महकती यादों का दिन...सोचती हूं कि तुम्हें गुलाब कैसे भेजूं...तुम तो बहुत दूर हो... शायद तुम्हें याद भ...
  • राहुल ने दिखाया विकास का सपना - *फ़िरदौस ख़ान* कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार की बागडोर संभाले हुए हैं. अपनी जनसभाओं में वह जिस तरह सांप्रदायिकता, जातिवाद, ...