स्टार न्यूज़ एजेंसी
नई दिल्ली. राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल, उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मकर संक्रान्ति और पोंगल के शुभअवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा 'मकर संक्रान्ति और पोंगल के पावन अवसर पर मैं अपने सभी देश वासियों को बधाई और शुभ कामनाएं देती हूं।

उन्होंने कहा कि मकर संक्रान्ति और पोंगल देशवासियों की भावनात्मक एकता को अभिव्यक्त करती है और यही भावनात्मक एकता का सूत्र देश की ताकत है। ये त्योहार हम सबको भ्रातृत्व प्रेम और स्नेह की डोर में बांधे और हमें देश की एकता, प्रगति और खुशहाली बनाए रखने की प्रेरणा प्रदान करे।'

उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने अभी अपने बधाई संदेश में देशवासियों की खुशहाली की कामना की.

प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने मकर संक्रान्ति, लोहड़ी और पोंगल के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। अपने संदेश में डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा है कि ये समारोह नई फसल के स्वागत और जीवन में भागीदारी के महत्त्व पर जोर देते हैं। ये वर्ष के शुभ समय के शुभारंभ के संकेतक हैं। प्रधानमंत्री ने कामना की है कि ये पर्व सभी के लिए समृध्दि, प्रसन्नता और आनन्द लाए।

0 Comments

Post a Comment

मौसम

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

आज का दिन

आज का दिन
22 रबी अल-अव्वल, हिजरी सन् 1431, 10 मार्च 2010 बुधवार. तिथि संवत : चैत्र कृष्ण दशमी, संवत् 2066, शाके- 1931, रवि उत्तरायने, वसंत ऋतु. सूर्योदय कालीन नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा अपराह्न् 4.12 तक, पश्चात उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, वरियान योग तथा विष्टि करण. ग्रह विचार : सूर्य, बुध, गुरु-कुंभ, शुक्र-मीन, केतु-मिथुन, मंगल-कर्क, शनि-कन्या तथा चंद्र, राहु-धनु में. चौघड़िया मुहूर्त : प्रात: 6.40 से 8.09 तक लाभ, प्रात: 08.09 से 9.39 तक अमृत, प्रात: 11.08 से 12.37 तक शुभ, अपराह्न् 3.35 से 5.04 तक चंचल, सायं 5.04 से 6.34 तक लाभ, रात्रि 9.35 से 11.06 तक अमृत. राहुकाल : दोपहर 12.37 से 2.06 तक. शुभ अंक- 9, शुभ रंग- गुलाबी

कैमरे की नज़र से...

इरफ़ान का कार्टून कोना

इरफ़ान का कार्टून कोना
To visit more irfan's cartoons click on the cartoon

बजट-2010-2011

ई-अख़बार

Blog

किस तरह की ख़बरें चाहते हैं

Search