सरफ़राज़ ख़ान
हिसार (हरियाणा) . गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दूरवर्ती शिक्षा विभाग से विभिन्न पाठयक्रमों में शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों की परीक्षाएं आज से 53 परीक्षा केन्द्रों पर शुरू हो गई हैं। ये परीक्षाएं 17 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी।
यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डा. देवेन्द्र दयाल सिंह संधू , पीवीएसएम (सेवानिवृत) ने दी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो आर एस जागलान ने बताया कि इन परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। इसके लिए हरियाणा में 28, दिल्ली में 6, पंजाब व राजस्थान में 4-4, उत्तर प्रदेश में 3, मध्य प्रदेश व आन्ध्र प्रदेश में 2-2, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, चंडीगढ़ व उत्तराखंड में 1-1 परीक्षा के न्द्र बनाए गए हैं।
प्रो जागलान ने बताया कि पीजीडीसीएएमसीए (तीन वर्षीय) - प्रथम सैमेस्टर (मेनरि-एपीयर), पीजीडीसीएएमसीए (तीन वर्षीय)-द्वितीय सैमेस्टर (रि-एपीयर), एमएससी (सीएस)एमसीए (तीन वर्षीय) - तृतीय सैमेस्टर (मेनरि-एपीयर), एमएससी (सीएस)एमसीए (तीन वर्षीय) - चतुर्थ सैमेस्टर (रि-एपीयर), एमसीए-पंचम सैमेस्टर (मेनरि-एपीयर), एमबीए-प्रथम एवं तृतीय सैमेस्टर (मेनरि-एपीयर), एमबीए-द्वितीय एवं चतुर्थ सैमेस्टर (रि-एपीयर), एमएससी (मैथ) - प्रथम सैमेस्टर (मेन) तथा सभी वार्षिक पाठयक्रमों (रि-एपीयर) की परीक्षाएं ली जाएंगी।

0 Comments