जागो, ग्राहक जागो...

Posted Star News Agency Saturday, January 30, 2010

मौसम में बदलाव !
अब ग़रीब लोगों को कम्बल, बांटें, गिरे हुए हैं भाव !!

भारतीय युवकों पर हमले !
हमले से बोलो, कि थम ले !!

गर्मी की दस्तक !
घूम गया सर्दी का मस्तक ??

व्यापारी को धुनकर लूटा !
उसकी इनकम सुनकर लूटा ??

जागो, ग्राहक जागो !
जेब कटे, इससे ही पहले, तुम दुकान से उठकर भागो !!

सरकारी कर्मी !
जेबों में रखते रोज़ाना, ऊपर की इनकम की गर्मी !!

रिक्शा-चालक !
पुलिस-बेंत इनके संचालक !!

फंदा !
अपने फंदे में फंसकर अब, चीख रहा है, मूरख बंदा !!

दबंग ने धुना !
अपने से कमज़ोर चुना ??

शिकंजा !
कसने से पहले तू शातिर, किसी चील जैसा भी बन जा !!

कवायद !
देखो, शुरू करेंगे, शायद !!
-अतुल मिश्र

0 Comments

Post a Comment

मौसम

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Search

कैमरे की नज़र से...

Loading...

इरफ़ान का कार्टून कोना

इरफ़ान का कार्टून कोना
To visit more irfan's cartoons click on the cartoon

ई-अख़बार

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी?

Blog

  • राहुल ने दिखाया विकास का सपना - *फ़िरदौस ख़ान* कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार की बागडोर संभाले हुए हैं. अपनी जनसभाओं में वह जिस तरह सांप्रदायिकता, जातिवाद, ...
  • नारी का मन... - *फ़िरदौस ख़ान* एक नारी का मनप्रेमियों के बिना शायद स्थिर नहीं रह पाता...क्या यह सच है...? क्या नारी का मन सचमुच इतना चंचल होता हैकि उसे स्थिर रखने के लिए ए...