स्टार न्यूज़ एजेंसी
नई दिल्ली. भारतीय रेल को अप्रैल 2009 से जनवरी 2010 के दौरान 70501.65 करोड़ रुपए की आय हुई, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 64943.32 करोड़ रुपए की आय हुई थी। इस प्रकार पिछले वर्ष की तुलना में 8.56 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

एक अप्रैल 2009 से 31 जनवरी 2010 के दौरान माल भाड़े से 47763.29 करोड़ की आमदनी हुई, जबकि अप्रैल 2008 से 31 जनवरी 2009 की अवधि में 44035.66 करोड़ रुपए की आमदनी हुई थी। इस प्रकार पिछले वर्ष की तुलना में आय में 8.47 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। वित्तीय वर्ष 2009-10 के पहले 10 महीनों के दौरान कुल यात्री राजस्व 19393.26 करोड़ रुपए रहा, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान यह 18057.41 करोड़ रुपए था। इस प्रकार यात्री राजस्व में 7.40 प्रतिशत की वृध्दि दर्ज की गई।

अन्य कोचों से अर्जित राशि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 1666.54 रुपए की तुलना में 1903.31 करोड़ रुपए रही। इसमें 14.21 प्रतिशत की वृध्दि दर्ज की गई। अप्रैल 2009 से जनवरी 2010 के दौरान कुल यात्रियों की संख्या पिछले साल की इसी अवधि के दौरान 5917.13 मिलियन की तुलना में 6188.78 मिलियन रही, जिसमें 4.59 प्रतिशत की वृध्दि दर्ज की गई। उपनगरीय और गैर उपनगरीय क्षेत्रों से अप्रैल 2009 से जनवरी 2010 के दौरान कुल यात्रियों की संख्या पिछले वर्ष की इसी अवधि में क्रमश: 3164.05 मिलियन और 2501.45 मिलियन की तुलना में 3210.93 मिलियन और 2977.85 मिलियन रही, जिसमें क्रमश: 1.48 प्रतिशत तथा 8.16 प्रतिशत की वृध्दि दर्ज हुई।

0 Comments

Post a Comment

मौसम

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

आज का दिन

आज का दिन
26 रबी अल-अव्वल, हिजरी सन् 1431, 11 मार्च, 2010 गुरुवार, तिथि संवत : चैत्र कृष्ण एकादशी, संवत् 2066, शाके 1931, रवि उत्तरायने, वसंत ऋतु. पापमोचनी एकादशी. सूर्योदय कालीन नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा सायं 7.21 तक, पश्चात श्रवण नक्षत्र, परिघ योग तथा बालवकरण. ग्रह विचार : सूर्य-बुध, गुरु-कुंभ, शुक्र-मीन, केतु-मिथुन, मंगल-कर्क, शनि-कन्या, राहु-धनु तथा चंद्रमा-मकर राशि में. चौघड़िया मुहूर्त : प्रात: 6.39 से 8.09 तक शुभ, प्रात: 11.07 से 12.37 तक चंचल, दोपहर 12.37 से 2.06 तक लाभ, सायं 5.05 से 6.34 तक शुभ, सायं 6.34 से 8.05 तक अमृत, रात्रि 8.05 से 9.35 तक चंचल. राहुकाल : दोपहर 2.06 से 3.35 तक. शुभ अंक 8, शुभ रंग नीला

कैमरे की नज़र से...

इरफ़ान का कार्टून कोना

इरफ़ान का कार्टून कोना
To visit more irfan's cartoons click on the cartoon

बजट-2010-2011

ई-अख़बार

Blog

किस तरह की ख़बरें चाहते हैं

Search