स्टार न्यूज़ एजेंसी
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के संसाधन, ऊर्जा और पर्यटन मंत्री मार्टिन फरगुसन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां कोयला राज्य मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल (स्वतंत्र प्रभार) से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त पीटर वर्गीज भी शामिल थे। प्रतनिधिमंडल स्तर की बैठक में दोनों पक्षों के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिरकत की।
दोनों देशों के मंत्रियों ने खासतौर पर कोयला खनन के क्षेत्र में व्यापार और निवेश में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। आस्ट्रेलिया के मंत्री ने बताया कि अगले चार-पांच वर्षों में आस्ट्रेलिया में रेल, सड़क और बंदरगाह जैसे आधारभूत ढांचों के उन्नयन के लिए बड़े स्तर पर निवेश की योजना है। इससे कोयला और अन्य संसाधनों के अधिक निर्यात को बल मिलेगा।
फेरगुसन ने आगामी मई के दौरान पर्थ में आयोजित होने वाले ऊर्जा और खनन मंच में शामिल होने के लिए श्रीप्रकाश जायसवाल को आमंत्रित किया। जायसवाल ने दोनों देशों के बीच कोयला क्षेत्र में संयुक्त कार्य योजना के कार्यान्वयन में की गई प्रगति पर संतोष जताया।
0 Comments