स्टार न्यूज़ एजेंसी
कोयंबटूर/राजपलायम (तमिलनाडु) . केन्द्रीय कपड़ा मंत्री दयानिधि मारन ने आज कोयंबटूर और राजपलायम में दो कपास विक्रय विक्रय केन्द्रों का उदघाटन किया। विक्रय केन्द्र विक्रय योजना के अधीन भारतीय कपास निगम लिमिटेड (सीसीआई) की ओर से इन्हें स्थापित किया गया है। इस अवसर पर कोयंबटूर में अपने भाषण में उन्होंने कहा कि ये विक्रय केन्द्र गुजरात और महाराष्ट्र जैसे कपास उत्पादक राज्यों से गट्ठरों का संग्रह करके स्थानीय मिलों के लिए उनकी बिक्री करेंगे। इन विक्रय केन्द्रों से कपड़ा मिलें, अपने निकटवर्ती स्थान से ही गुणवत्ता आधारित कपास खरीदने में सक्षम होगी और कपड़ा मिल की धागे पर आने वाली लागत में 2.00 रूपये प्रति किलो की कमी होगी। उन्होंने कहा कि छोटी कपड़ा मिलों की मदद के लिए ये विक्रय केन्द्र उन्हें कपास के कम से कम 50 गट्ठरों की बिक्री कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रयास के माध्यम से तमिलनाडु की कपड़ा मिलों की प्रमुख समस्याओं का हल हो सकेगा।

इस कार्यक्रम में तमिलनाडु सरकार के ग्रामीण उद्योग और पशुपालन मंत्री पोंगालुर एन पालनीसामी, राजमार्ग और लघु बंदरगाह मंत्री वेल्लाकोयल सामीनाथन, कोयंबटूर के सांसद पीआर नटराजन और भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय में सचिव सुश्री रीता मेनन आदि भी मौजूद थे।

0 Comments

Post a Comment

मौसम

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Search

आज का दिन

आज का दिन
4 सितंबर 2010, शनिवार, 13 भाद्रपद (सौर) शक 1932, भाद्रपद मास 20 प्रविष्टे 2067, 24 रमज़ान सन हिजरी 1431, भाद्रपदा कृष्ण दशमी प्रात: 8 बजकर 14 मिनट तक उपरान्त एकादशी, आद्रा नक्षत्र मघ्यान्ह 12 बजकर 33 मिनट तक तदनन्तर पुनर्वसु नक्षत्र, व्यतीपात योग रात्रि 2 बजकर 46 मिनट तक तदनन्तर वरीयान योग,विष्टि(भद्रा) करण प्रात: 8 बजकर 14 मिनट तक,चन्दमा रात्रि 5 बजकर 21मिनट तक मिथुन राशि में तदनन्तर कर्क राशि में. जया एकादशी व्रत स्मार्त। पर्युषण पर्वारम्भ (जैन) चतुर्थी पक्ष। सूर्य दक्षिणायन। सूर्य उत्तर गोल। वर्षा ऋतु। प्रात: 9 बजे से प्रात: 10 बजकर 30 मिनट तक राहु काल. सूर्य : सिंह राशि में, चंद्रमा : मिथुन राशि में, बुध : सिंह (वक्री) राशि में, शुक्र : तुला राशि में, मंगल : कन्या राशि में, वृहस्पति : मीन (वक्री) राशि में, शनि : कन्या राशि में, राहु : धनु राशि में, केतु : मिथुन राशि में (ज्योतिषाचार्य वेदप्रकाश जाबाली)

विदेशी फौजों को अफ़गानिस्तान छोड़ देना चाहिए ?

Blog

कैमरे की नज़र से...

Loading...

इरफ़ान का कार्टून कोना

इरफ़ान का कार्टून कोना
To visit more irfan's cartoons click on the cartoon

ई-अख़बार