अतुल मिश्र
होली के अगले दिन भी अगर टी. वी. न्यूज़ चैनल्स होली मनाने वालों से सवालात न करें तो लगता नहीं कि होली मन ली गई है. इस बारे में वे लोगों से कुछ इस तरह की बातें पूछते हैं कि जवाब देने के बाद कैमरे के सामने से हटकर जवाबदाता यह सोचता है कि अब इन बातों के पूछने से क्या फायदा? मसलन, पहला सवाल-
"आप होली खेलते हैं?"
"जी हां, होली वाले दिन ज़रूर खेलते हैं."
"इस बार भी खेली होगी?"
"जी, बिलकुल."
"अच्छा, तो इस बार भी होली खेली?"
"जी, बिलकुल."
"वैरी गुड, अब आप हमारे दर्शकों को यह बताईये कि कैसा लगा?"
"अच्छा लगा, बहुत अच्छा लगा."
"अच्छा, तो आपको वाक़ई अच्छा लगा?"
"जी, अच्छा क्यों नहीं लगेगा, बहुत अच्छा लगा."
"कैसा और क्या अच्छा लगा? मतलब, रंग खेलना या दारू पीना?"
"दारू पीकर रंग खेलना."
"बहुत सुन्दर. यहां हम अपने दर्शकों यह बता देना चाहते हैं कि कुछ लोगों को दारू पीकर होली खेलना अच्छा लगता है तो कुछ लोग यहां ऐसे भी हैं, जो किन्हीं वजहों से दारू नहीं पीते हैं, मगर दारू पीने वालों को देखते ज़रूर हैं. आइये, ऐसे ही एक और सज्जन से आपको मिलवाते हैं, जो बिना दारू पिए भी कई बार होली खेल चुके हैं. क्या नाम है आपका?"
"रामभरोसे, पूरा श्री राम भरोसे लाल."
"अच्छा, तो राम भरोसे लाल जी, सुना है कि आप बिना दारू पिए भी होली मना लेते हैं. इसमें कितना सच है, हमारे दर्शक जानना चाहेंगे?"
"अजी, दारू पिए बिना ही क्या खेल लेते हैं? मज़बूरी है. छह-छह महीने तनख्वाहें नहीं मिलतीं. ऊपरी कमाई है नहीं मास्टरी में.क्या खाएं, क्या पियें और पिलायें?" रामभरोसे ने अपनी असली तकलीफ़ देश भर के सामने रखते हुए कहा.
"आप हमारे दर्शकों से कुछ कहना चाहेंगे?"
"क्यों नहीं, हम तो बहुत देर से सोच रहे थे."
"क्या सोच रहे थे आप, इधर कैमरे की तरफ देखकर बताईये."
"यही कि जिस नौकरी में रहकर होली वाले दिन भी आदमी को दारू मयस्सर न हो, वह नौकरी नहीं करनी चाहिए."
"..........'होली-स्पेशल' का हमारा यह कार्यक्रम छोड़कर अभी कहीं मत जाइएगा. छोटे से एक ब्रेक के बाद हम फिर वापस लौटेंगे और बताते रहेंगे कि इस साल लोगों ने होली कैसे मनाई?" डकार-न्यूज़ चैनल पर इसके बाद पेट-दर्द की दवा का विज्ञापन आना शुरू हो गया.

0 Comments

Post a Comment

मौसम

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Search

आज का दिन

आज का दिन
1 अगस्त 2010, रविवार, 10 श्रावण (सौर) शक 1932, श्रावण मास 17 प्रविष्टे 2067, 19 शाबान सन हिजरी 1431, श्रावण कृष्ण षष्ठी रात्रि 8 बजकर 37 मिनट तक उपरान्त सप्तमी, रेवती नक्षत्र रात्रि 2 बजकर 1 मिनट तक तदनन्तर अश्विनी नक्षत्र, धृति योग रात्रि 4 बजकर 11 मिनट तक पश्चात शूल योग, गर करण, चन्द्रमा रात्रि 2 बजकर 1 मिनट तक मीन राशि में उपरान्त मेष राशि में. पंचक समाप्त रात्रि 2 बजकर 2 मिनट पर. तिलक स्मरणोत्सव दिवस. रवि षष्ठी. सूर्य दक्षिणायन. सूर्य उत्तर गोल. वर्षा ऋतू . सायं 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक राहु काल. सूर्य : कर्क राशि में, चंद्रमा : मीन राशि में, बुध : सिंह राशि में, शुक्र : सिंह राशि में, मंगल : कन्या राशि में, वृहस्पति : मीन (वक्री) राशि में, शनि : कन्या राशि में, राहु : धनु राशि में, केतु : मिथुन राशि में. (ज्योतिषाचार्य वेदप्रकाश जाबाली)

कैमरे की नज़र से...

Loading...

इरफ़ान का कार्टून कोना

इरफ़ान का कार्टून कोना
To visit more irfan's cartoons click on the cartoon

ई-अख़बार

कल्याण सिंह मुद्दे पर मुलायम का मुसलमानों से माफ़ी मांगना

Blog

  • मर्ज़ बढ़ता गया ज्यों ज्यों दवा की - *फ़िरदौस ख़ान* भौतिकवादी संस्कृति ने जहां जीवन के प्रत्येक क्षेत्र को प्रभावित किया है, वहीं मनुष्य का स्वास्थ्य भी इससे न अछूता रहा हो तो इसमें हैरानी की को...
  • फूल तुमने जो कभी मुझको दिए थे ख़त में...फ़िरदौस ख़ान - चांदनी रात में कुछ भीगे ख्यालों की तरह मैंने चाहा है तुम्हें दिन के उजालों की तरह साथ तेरे जो गुज़ारे थे कभी कुछ लम्हें मेरी यादों में चमकते हैं मशालों की त...
  • ਕਾਲੀ ਕੋਇਲ ਤੂ ਕਿਤ ਗੁਨ ਕਾਲੀ - *ਸੂਫ਼ੀ ਬਾਬਾ ਫ਼ਰੀਦ...*ਇਤਿਹਾਸ ਗਵਾਹ ਹੈ ਕਿ ਸਮੇਂ-ਸਮੇਂ ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਭਟਕਣ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਹਿੰਦੁਸਤਾਨ ਵਿਚ ਪੀਰਾਂ, ਫ਼ਕੀਰਾਂ, ਸਾਧੂ, ਸੰਤਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਨੂੰ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਲੇਖੇ ਲ...
  • - *फ़िरदौस ख़ान* युवा पत्रकार, शायरा और कहानीकार... उर्दू, हिन्दी और पंजाबी में लेखन. उर्दू, हिन्दी, पंजाबी, गुजराती, इंग्लिश और अरबी भाषा का ज्ञान... दूरदर्शन...