स्टार न्यूज़ एजेंसी
नई दिल्ली. केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने चार राज्यों - आंध्र प्रदेश, मणिपुर, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लिए संबंधित जिला ग्रामीण विकास एजेंसियों को स्वर्णजयंती ग्राम स्वरोजगार योजना (एसजीएसवाई) के अधीन वर्ष 2009-2010 के दौरान केन्द्र सरकार के हिस्से के रूप में 59,79,38,000 रुपये की अनुदान सहायता जारी की है।

मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान एसजीएसवाई के अधीन दूसरी किस्त के रूप में आंध्र प्रदेश के अनंतपुर, गुंटूर, खम्माम, कृष्णा, कुरनूल, मेडक, नालगोंडा, नेल्लूर, प्रकासम, वारंगल और पश्चिम गोदावरी जिला ग्रामीण विकास एजेंसियों को 25,99,39,000 रुपये दिए गए हैं। मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान एसजीएसवाई के अधीन केन्द्र सरकार के हिस्से की पहली किस्त के रूप में मणिपुर, के चुड़ाचांदपुर और तमेंगलोंग जिला ग्रामीण विकास एजेंसियों को 5,33,000 रुपये प्राप्त होंगे।

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर, बरेली, बस्ती, भदोही, जौनपुर, खेरी, मौनाथभंजन, मिर्जापुर, पडरौना, रायबरेली और सोनभद्र जिला ग्रामीण विकास एजेंसियों को मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान एसजीएसवाई के लिए केन्द्र सरकार के हिस्से की दूसरी किस्त के रूप में 23,14,58,000 रुपये की केन्द्रीय सहायता दी जा रही है। उसी प्रकार, मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान योजना के अधीन केन्द्र सरकार के हिस्से की दूसरी किस्त के रूप में पश्चिम बंगाल के 24 परगना, उत्तरी, बर्धवान और पश्चिम मेदिनापुर जिला ग्रामीण विकास एजेंसियों को 10,60,08,000 रुपये प्राप्त होंगे। आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल राज्यों के लिए वित्त पोषण प्रणाली केन्द्र और राज्य के बीच 75:25 अनुपात में है, जबकि मणिपुर के मामले में यह अनुपात 90:10 है।

एसजीएसवाई का उद्देश्य सहायता प्राप्त गरीब परिवारों के लिए एक समयावधि में समुचित और टिकाऊ आय सुनिश्चित करके उन्हें गरीबी रेखा से ऊपर उठाना है। इन उद्देश्यों की पूर्ति ग्रामीण निर्धनों को स्व-सहायता समूहों में शामिल करके, सामाजिक जागरूकता और प्रशिक्षण तथा क्षमता निर्माण और आय सृजन करने वाले संसाधनों के माध्यम से हो सकती है।

0 Comments

Post a Comment

मौसम

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Search

आज का दिन

आज का दिन
4 सितंबर 2010, शनिवार, 13 भाद्रपद (सौर) शक 1932, भाद्रपद मास 20 प्रविष्टे 2067, 24 रमज़ान सन हिजरी 1431, भाद्रपदा कृष्ण दशमी प्रात: 8 बजकर 14 मिनट तक उपरान्त एकादशी, आद्रा नक्षत्र मघ्यान्ह 12 बजकर 33 मिनट तक तदनन्तर पुनर्वसु नक्षत्र, व्यतीपात योग रात्रि 2 बजकर 46 मिनट तक तदनन्तर वरीयान योग,विष्टि(भद्रा) करण प्रात: 8 बजकर 14 मिनट तक,चन्दमा रात्रि 5 बजकर 21मिनट तक मिथुन राशि में तदनन्तर कर्क राशि में. जया एकादशी व्रत स्मार्त। पर्युषण पर्वारम्भ (जैन) चतुर्थी पक्ष। सूर्य दक्षिणायन। सूर्य उत्तर गोल। वर्षा ऋतु। प्रात: 9 बजे से प्रात: 10 बजकर 30 मिनट तक राहु काल. सूर्य : सिंह राशि में, चंद्रमा : मिथुन राशि में, बुध : सिंह (वक्री) राशि में, शुक्र : तुला राशि में, मंगल : कन्या राशि में, वृहस्पति : मीन (वक्री) राशि में, शनि : कन्या राशि में, राहु : धनु राशि में, केतु : मिथुन राशि में (ज्योतिषाचार्य वेदप्रकाश जाबाली)

विदेशी फौजों को अफ़गानिस्तान छोड़ देना चाहिए ?

Blog

कैमरे की नज़र से...

Loading...

इरफ़ान का कार्टून कोना

इरफ़ान का कार्टून कोना
To visit more irfan's cartoons click on the cartoon

ई-अख़बार