मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया !
भूखे वोटर को, भोजन का, वादा कोई दिया गया ??

"सुरक्षा-ख़तरों से निपटा जाए !"
हर ख़तरे का नियम बना दें, बिना सूचना के ना आए !!

अंधाधुंध वाहनों की पैदावार !
कुछ दिन बाद सड़क पर पैदल, चलना भी होगा दुश्वार !!

महंगाई से लड़ने की तैयारी !
पूछें लोग अगर कैसी है, भाषण में दिखला दें सारी ??

"लक्ष्यों की पूर्ति करें !"
अफ़सर अपनी जेब भरें ??

समझौता-वार्ता !
उसमें से आधा हमको दो, जो भी रक़म डकारता !!

आत्मदाह !
रोज-रोज सांसें लेने का, ख़त्म हुआ पूरा उत्साह !!

धांधली !
जांच कराने जिसको भेजा, उसने कितनी रक़म बांध ली ??

गुणगान !
नेता के अवगुण भी सारे, बतला ईश्वर के वरदान !!

सांसद-निधि !
काग़ज़ में निर्माण-ख़र्च हों, समझा दें ऐसी कोई विधि !!

बाल ठाकरे !
मक्खी भी उस पर ना बैठे, रखो बचाकर नाक, रे !!
-अतुल मिश्र

0 Comments

Post a Comment

मौसम

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Search

कैमरे की नज़र से...

Loading...

इरफ़ान का कार्टून कोना

इरफ़ान का कार्टून कोना
To visit more irfan's cartoons click on the cartoon

ई-अख़बार

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी?

Blog

  • राहुल ने दिखाया विकास का सपना - *फ़िरदौस ख़ान* कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार की बागडोर संभाले हुए हैं. अपनी जनसभाओं में वह जिस तरह सांप्रदायिकता, जातिवाद, ...
  • नारी का मन... - *फ़िरदौस ख़ान* एक नारी का मनप्रेमियों के बिना शायद स्थिर नहीं रह पाता...क्या यह सच है...? क्या नारी का मन सचमुच इतना चंचल होता हैकि उसे स्थिर रखने के लिए ए...