इक नई खुशबू कहां से पास मेरे आ गई
सोच की धारा बदलकर जिन्दगी में छा गई

रोज मिलते जो हजारों लोग कितने याद हैं
आँख से उतरा हृदय में प्रीत मुझको भा गई

फिर मेरी मुस्कान लौटे था यकीं ऐसा कहां
स्निग्ध सी मुस्कान जैसे भ्रम के गम को खा गई

कुछ न कुछ तो शेष रहतीं जिन्दगी में चाहतें
जिन्दगी कहती कि मानो सारी खुशियां पा गई

बात करते कम सुमन की प्यार लेकिन खास है
याद उस एहसास की दिल से अभी तक ना गई
-श्यामल सुमन

0 Comments

Post a Comment

मौसम

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Search

आज का दिन

आज का दिन
4 सितंबर 2010, शनिवार, 13 भाद्रपद (सौर) शक 1932, भाद्रपद मास 20 प्रविष्टे 2067, 24 रमज़ान सन हिजरी 1431, भाद्रपदा कृष्ण दशमी प्रात: 8 बजकर 14 मिनट तक उपरान्त एकादशी, आद्रा नक्षत्र मघ्यान्ह 12 बजकर 33 मिनट तक तदनन्तर पुनर्वसु नक्षत्र, व्यतीपात योग रात्रि 2 बजकर 46 मिनट तक तदनन्तर वरीयान योग,विष्टि(भद्रा) करण प्रात: 8 बजकर 14 मिनट तक,चन्दमा रात्रि 5 बजकर 21मिनट तक मिथुन राशि में तदनन्तर कर्क राशि में. जया एकादशी व्रत स्मार्त। पर्युषण पर्वारम्भ (जैन) चतुर्थी पक्ष। सूर्य दक्षिणायन। सूर्य उत्तर गोल। वर्षा ऋतु। प्रात: 9 बजे से प्रात: 10 बजकर 30 मिनट तक राहु काल. सूर्य : सिंह राशि में, चंद्रमा : मिथुन राशि में, बुध : सिंह (वक्री) राशि में, शुक्र : तुला राशि में, मंगल : कन्या राशि में, वृहस्पति : मीन (वक्री) राशि में, शनि : कन्या राशि में, राहु : धनु राशि में, केतु : मिथुन राशि में (ज्योतिषाचार्य वेदप्रकाश जाबाली)

विदेशी फौजों को अफ़गानिस्तान छोड़ देना चाहिए ?

Blog

कैमरे की नज़र से...

Loading...

इरफ़ान का कार्टून कोना

इरफ़ान का कार्टून कोना
To visit more irfan's cartoons click on the cartoon

ई-अख़बार