स्टार न्यूज़ एजेंसी
नई दिल्ली.
पूर्वी राजस्थान और दिल्ली तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ भागों में लू का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक तापमान आगरा में 46.5 सेल्सियस रहा।

ताजा पश्चिमी विक्षोभ से कल पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के प्रभावित होने का अनुमान है। 26 जून तक देश के दक्षिणी भागों और उप-हिमालयी, पश्चिमी बंगाल और सिक्किम में व्यापक वर्षा हो सकती है। कोंकण एवं गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, केरल, लक्षद्वीप में व्यापक वर्षा या तेज बौछार पड़ सकती हैं। अगले चौबीस घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार और गंगा के मैदान (पश्चिम बंगाल) में छिटपुट वर्षा की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड में अगले 24 घंटों में छिटपुट  वर्षा या तेज बौछार पड़ने का अनुमान है।

मौसम

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Search

कैमरे की नज़र से...

Loading...

इरफ़ान का कार्टून कोना

इरफ़ान का कार्टून कोना
To visit more irfan's cartoons click on the cartoon

ई-अख़बार

Blog