स्टार न्यूज़ एजेंसी
नई दिल्ली. श्रम और रोजगार राज्य मंत्री हरीश रावत ने कहा है कि भारत के महापंजीयक द्वारा कराई गई जनगणना ही कामकाजी बच्चों की संख्या संबंधी सूचना का एकमात्र स्रोत है। जनगणना 2001 के अनुसार देश में कामकाजी बच्चों की संख्या 1.26 करोड़ है।

आज राज्य सभा में एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि सरकार, बाल श्रम के सभी स्वरूपों के उन्मूलन के लिए प्रतिबध्द है। सरकर ने कामकाजी बच्चों को कार्य से हटाने और पुनर्वासित करने के लिए जोखिमकारी व्यवसायों/प्रक्रियाओं में कार्यरत बच्चों से प्रारम्भ करके और बाद में अन्य व्यवसायों में कार्यरत बच्चों को कवर करते हुए एक क्रमिक तथा आनुक्रमिक दृष्टिकोण अंगीकार किया है। जोखिमकारी सूची में शामिल किए गए व्यवसायों और प्रक्रियाओं की संख्या की समय-समय पर समीक्षा की जाती है तथा वर्तमान में 16 व्यवसायों और 65 प्रक्रियाओं को कवर करने के लिए इनका विस्तार किया गया है । इस दिशा में, सरकार देश के 271 जिलों में राष्ट्रीय बाल श्रम परियोजना (एनसीएलपी) स्कीम क्रियान्वित कर रही है। इस स्कीम के अंतर्गत, कार्य से हटाए गए बच्चों को विशेष स्कूलों में दाखिला दिलाया जाता है जहां उन्हें ब्रिजिंग शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण, छात्रवृत्ति, पोषाहार और स्वास्थ्य देख-रेख सुविधाएं आदि उपलब्ध करवाई जाती हैं।

0 Comments

Post a Comment

मौसम

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

आज का दिन

आज का दिन
26 रबी अल-अव्वल, हिजरी सन् 1431, 11 मार्च, 2010 गुरुवार, तिथि संवत : चैत्र कृष्ण एकादशी, संवत् 2066, शाके 1931, रवि उत्तरायने, वसंत ऋतु. पापमोचनी एकादशी. सूर्योदय कालीन नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा सायं 7.21 तक, पश्चात श्रवण नक्षत्र, परिघ योग तथा बालवकरण. ग्रह विचार : सूर्य-बुध, गुरु-कुंभ, शुक्र-मीन, केतु-मिथुन, मंगल-कर्क, शनि-कन्या, राहु-धनु तथा चंद्रमा-मकर राशि में. चौघड़िया मुहूर्त : प्रात: 6.39 से 8.09 तक शुभ, प्रात: 11.07 से 12.37 तक चंचल, दोपहर 12.37 से 2.06 तक लाभ, सायं 5.05 से 6.34 तक शुभ, सायं 6.34 से 8.05 तक अमृत, रात्रि 8.05 से 9.35 तक चंचल. राहुकाल : दोपहर 2.06 से 3.35 तक. शुभ अंक 8, शुभ रंग नीला

कैमरे की नज़र से...

इरफ़ान का कार्टून कोना

इरफ़ान का कार्टून कोना
To visit more irfan's cartoons click on the cartoon

बजट-2010-2011

ई-अख़बार

Blog

किस तरह की ख़बरें चाहते हैं

Search