इश्क़ की नज़्म...
-
मैं
उम्र के काग़ज़ पर
इश्क़ की नज़्म लिखती रही
और
वक़्त गुज़रता गया
मौसम-दर-मौसम
ज़िन्दगी की तरह...
*-फ़िरदौस ख़ान*
गन्ने पर दंगल !
दिल्ली जाकर राजनीति की, रोटी सेंक रहा है जंगल ??
दिल्ली में सर्दी बढ़ी !
देहातों की ठिठुरन देखी, उनकी कोई न्यूज़ पढ़ी ??
विभिन्न कार्यक्रम !
किसमें, कौन, कहां शामिल हो, इसका बना हुआ है अब भ्रम !!
आयकर-सर्वे !
आय भले ही कुछ ना पर, टैक्स जमा तू, फिर भी कर, बे !!
हड़कंप मचा !
जो भी छोड़-छाड़ कर भागे, उसमें से कुछ हमें बचा ??
हर वक़्त जाम !
एक इंच आगे बदने में, हमें सुबह से हो गयी शाम !!
गोलीबारी !
गोली ने गन से यह बोला, "आदत है यह ग़लत तुम्हारी !!"
उदासीनता !
हर अफसर पब्लिक की खुशियां, आसानी से छीनता !!
कोहराम !
इसे मचाकर ही करना है, खर्राटे लेकर आराम !!
कालाबाज़ारी !
कितने प्रतिशत पर ठहरी थी, बात हमारी और तुम्हारी ??
गिरफ्तार !
'ले-देकर' फिर छूट जाएंगे, यह सब तो चलता है, यार !!
-अतुल मिश्र
आज का दिन
4 सितंबर 2010, शनिवार, 13 भाद्रपद (सौर) शक 1932, भाद्रपद मास 20 प्रविष्टे 2067, 24 रमज़ान सन हिजरी 1431, भाद्रपदा कृष्ण दशमी प्रात: 8 बजकर 14 मिनट तक उपरान्त एकादशी, आद्रा नक्षत्र मघ्यान्ह 12 बजकर 33 मिनट तक तदनन्तर पुनर्वसु नक्षत्र, व्यतीपात योग रात्रि 2 बजकर 46 मिनट तक तदनन्तर वरीयान योग,विष्टि(भद्रा) करण प्रात: 8 बजकर 14 मिनट तक,चन्दमा रात्रि 5 बजकर 21मिनट तक मिथुन राशि में तदनन्तर कर्क राशि में. जया एकादशी व्रत स्मार्त। पर्युषण पर्वारम्भ (जैन) चतुर्थी पक्ष। सूर्य दक्षिणायन। सूर्य उत्तर गोल। वर्षा ऋतु। प्रात: 9 बजे से प्रात: 10 बजकर 30 मिनट तक राहु काल. सूर्य : सिंह राशि में, चंद्रमा : मिथुन राशि में, बुध : सिंह (वक्री) राशि में, शुक्र : तुला राशि में, मंगल : कन्या राशि में, वृहस्पति : मीन (वक्री) राशि में, शनि : कन्या राशि में, राहु : धनु राशि में, केतु : मिथुन राशि में (ज्योतिषाचार्य वेदप्रकाश जाबाली)
Blog
-
-
भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक है रक्षाबंधन - Add caption *...रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं...* *फ़िरदौस ख़ान* रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक है. यह त्यौहार श्रावण मास की पूर्णिमा के ...

0 Comments