ग़ज़ल
पत्थर शीशे जैसे दिल से, टकराए, टकराने दे,
अक्स किसी का टुकड़े-टुकड़े, हो जाए, हो जाने दे,

इंतज़ार करके हमने तो, पूरा अपना फ़र्ज़ किया,
वापस जाकर फिर भी कोई, ना आये, ना आने दे !

मुश्किल तो यह है, मुश्किल से, मुश्किल की पहचान हुई,
ऐसी मुश्किल में भी कोई, मुस्काये, मुस्काने दे !

दिल का हाल जुबां-चेहरे पर, आ जाए तो हर्ज़ नहीं,
मेरे हाल-चाल से वो जी, बहलाए, बहलाने दे !

मेरी उम्मीदे-ज़मीन पर, कब्ज़ा कर ले और वहां,
ताजमहल अपनी यादों का, बनवाये, बनवाने दे !

हमने इस दुनिया में रहकर, सारे मंज़र देख लिए,
कोई खुद को पाक-साफ़ जो, बतलाये, बतलाने दे !

सच पूछो तो, इस दुनिया को, पता नहीं है जीवन का,
बात पते की, कोई पंडित, समझाए, समझाने दे !
-अतुल मिश्र

1 Responses to पत्थर शीशे जैसे दिल से, टकराए, टकराने दे, अक्स किसी का टुकड़े-टुकड़े, हो जाए, हो जाने दे,

  1. हमने इस दुनिया में रहकर, सारे मंज़र देख लिए,
    कोई खुद को पाक-साफ़ जो, बतलाये, बतलाने दे !

    -बेहतरीन गज़ल!!

     

Post a Comment

मौसम

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Search

कैमरे की नज़र से...

Loading...

इरफ़ान का कार्टून कोना

इरफ़ान का कार्टून कोना
To visit more irfan's cartoons click on the cartoon

ई-अख़बार

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी?

Blog

  • राहुल ने दिखाया विकास का सपना - *फ़िरदौस ख़ान* कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार की बागडोर संभाले हुए हैं. अपनी जनसभाओं में वह जिस तरह सांप्रदायिकता, जातिवाद, ...
  • नारी का मन... - *फ़िरदौस ख़ान* एक नारी का मनप्रेमियों के बिना शायद स्थिर नहीं रह पाता...क्या यह सच है...? क्या नारी का मन सचमुच इतना चंचल होता हैकि उसे स्थिर रखने के लिए ए...