स्टार न्यूज़ एजेंसी
नई दिल्ली. वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने आज लोकसभा में वर्ष 2010-11 का बजट पेश करते हुए बताया कि बजट में ग्रामीण आवासों के लिए 10,000 करोड़ रुपये प्रावधान किया गया है और इंदिरा आवास योजना को संपूर्ण स्वच्छता अभियान, राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना, पेय जलापूर्ति, आम आदमी बीमा योजना, स्वास्थ्य बीमा, स्वर्णजंयती ग्राम स्वरोजगार योजना और महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के साथ अभिसारित कर दिया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि शहरी विकास के लिए भी 7,605.75 का प्रावधान किया गया है। इसमें जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन के तहत शहर की विकास परियोजना बनाने और तकनीकी सेमिनार, संगोष्ठियां और परामर्श सेवाओं के लिए भी प्रावधान शामिल किया गया है।

मौसम

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Search

कैमरे की नज़र से...

Loading...

इरफ़ान का कार्टून कोना

इरफ़ान का कार्टून कोना
To visit more irfan's cartoons click on the cartoon

ई-अख़बार

Blog