स्टार न्यूज़ एजेंसी
नई दिल्ली. लोक सभा में आज आम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने वर्ष 2010-11 में राजकोषीय घाटे को 5.5 प्रतिशत तक सीमित रहने का अनुमान लगाया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2008-09 में वित्तीय घाटा 7.8 प्रतिशत था, जबकि वर्ष 2009-10 में यह 6.9 प्रतिशत था।
उन्होंने कहा कि मध्यावधिक राजकीय कोष नीति विवरण में शीघ्रातिशीघ्र 2011-12 और 2012-13 के लिए राजकोषीय घाटे के निमित्त चालू लक्ष्य क्रमश: 4.8 प्रतिशत और 4.1 प्रतिशत रखे गए हैं। वर्ष 2010-11 के बजट अनुमानों में कुल 11,08,749 करोड़ रुपए का व्यय अनुमानित है। यह वर्ष 2009-10 में कुल व्यय की तुलना में 8.6 प्रतिशत अधिक है। वर्ष 2010-11 में आयोजना और आयोजना - भिन्न व्यय क्रमश: 3,73,092 करोड़ रुपए और 7,35,657 करोड़ रुपए होने का अनुमान है।
