स्टार न्यूज़ एजेंसी
नई दिल्ली. सरकार ने विद्युत क्षेत्र में आयोजना आवंटन को दुगने से अधिक बढाक़र 5130 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव किया है। वर्ष 2009-10 की तुलना में आयोजना आवंटन में 2230 करोड़ रुपये की वृध्दि की गई है।

वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने आज लोकसभा में वर्ष 2010-11 का आम बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार विद्युत क्षेत्र में क्षमता वर्ध्दन को उच्च प्राथमिकता देती है। इसके लिए मेगापावर पॉलिसी को संशोधित किया गया है और उसे राष्ट्रीय विद्युत नीति 2005 तथा टेरिफ नीति 2006 के अनुरूप बनाया गया है। इससे वितरण इकाइयों के जरिये उत्पादन लागत तथा खरीदी गई विद्युत की लागत कम करने में मदद मिलेगी। फिलहाल देश की 75 प्रतिशत बिजली कोयला आधारित है। कैप्टिव माइनिंग हेतु कोयला ब्लॉकों का आवंटन करने के लिए प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया शुरू करने का प्रस्ताव है, जिससे इन ब्लॉकों में उत्पादन में पारदर्शिता और वर्ध्दित भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी।

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार कोयला क्षेत्र में एकसमान व्यवस्था बनाने के लिए 'कोयला विनियामक प्राधिकरण' की स्थापना के लिए कदम उठाना चाहती है, जिससे कोयले के किफायती मूल्य निर्धारण और निष्पादन मानक की बैंचमाकिर्गं जैसे मसलों का समाधान करने में आसानी होगी।

जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय सौर मिशन में भारत को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में विश्व में अग्रणी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस मिशन के तहत वर्ष 2022 तक 20,000 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य है। वित्त मंत्री ने नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय हेतु योजना परिव्यय में 61 प्रतिशत वृध्दि का प्रस्ताव किया है। वर्ष 2009-10 में 620 करोड़ रुपये की तुलना में वर्ष 2010-11 में 1,000 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है।

जम्मू-कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में ऊर्जा की कमी की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि यहां की जलवायु बहुत अधिक प्रतिकूल है। इस समस्या के समाधान के लिए वित्त मंत्री ने 500 करोड़ रुपये की लागत से सौर, लघु जल एवं अति लघु विद्युत परियोजनाओं की स्थापना करने का प्रस्ताव किया है।

0 Comments

Post a Comment

मौसम

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Search

आज का दिन

आज का दिन
1 अगस्त 2010, रविवार, 10 श्रावण (सौर) शक 1932, श्रावण मास 17 प्रविष्टे 2067, 19 शाबान सन हिजरी 1431, श्रावण कृष्ण षष्ठी रात्रि 8 बजकर 37 मिनट तक उपरान्त सप्तमी, रेवती नक्षत्र रात्रि 2 बजकर 1 मिनट तक तदनन्तर अश्विनी नक्षत्र, धृति योग रात्रि 4 बजकर 11 मिनट तक पश्चात शूल योग, गर करण, चन्द्रमा रात्रि 2 बजकर 1 मिनट तक मीन राशि में उपरान्त मेष राशि में. पंचक समाप्त रात्रि 2 बजकर 2 मिनट पर. तिलक स्मरणोत्सव दिवस. रवि षष्ठी. सूर्य दक्षिणायन. सूर्य उत्तर गोल. वर्षा ऋतू . सायं 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक राहु काल. सूर्य : कर्क राशि में, चंद्रमा : मीन राशि में, बुध : सिंह राशि में, शुक्र : सिंह राशि में, मंगल : कन्या राशि में, वृहस्पति : मीन (वक्री) राशि में, शनि : कन्या राशि में, राहु : धनु राशि में, केतु : मिथुन राशि में. (ज्योतिषाचार्य वेदप्रकाश जाबाली)

कैमरे की नज़र से...

Loading...

इरफ़ान का कार्टून कोना

इरफ़ान का कार्टून कोना
To visit more irfan's cartoons click on the cartoon

ई-अख़बार

कल्याण सिंह मुद्दे पर मुलायम का मुसलमानों से माफ़ी मांगना

Blog

  • मर्ज़ बढ़ता गया ज्यों ज्यों दवा की - *फ़िरदौस ख़ान* भौतिकवादी संस्कृति ने जहां जीवन के प्रत्येक क्षेत्र को प्रभावित किया है, वहीं मनुष्य का स्वास्थ्य भी इससे न अछूता रहा हो तो इसमें हैरानी की को...
  • फूल तुमने जो कभी मुझको दिए थे ख़त में...फ़िरदौस ख़ान - चांदनी रात में कुछ भीगे ख्यालों की तरह मैंने चाहा है तुम्हें दिन के उजालों की तरह साथ तेरे जो गुज़ारे थे कभी कुछ लम्हें मेरी यादों में चमकते हैं मशालों की त...
  • ਕਾਲੀ ਕੋਇਲ ਤੂ ਕਿਤ ਗੁਨ ਕਾਲੀ - *ਸੂਫ਼ੀ ਬਾਬਾ ਫ਼ਰੀਦ...*ਇਤਿਹਾਸ ਗਵਾਹ ਹੈ ਕਿ ਸਮੇਂ-ਸਮੇਂ ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਭਟਕਣ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਹਿੰਦੁਸਤਾਨ ਵਿਚ ਪੀਰਾਂ, ਫ਼ਕੀਰਾਂ, ਸਾਧੂ, ਸੰਤਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਨੂੰ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਲੇਖੇ ਲ...
  • - *फ़िरदौस ख़ान* युवा पत्रकार, शायरा और कहानीकार... उर्दू, हिन्दी और पंजाबी में लेखन. उर्दू, हिन्दी, पंजाबी, गुजराती, इंग्लिश और अरबी भाषा का ज्ञान... दूरदर्शन...