स्टार न्यूज़ एजेंसी
महोबा (उत्तर प्रदेश).
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने कहा कि 22 साल से उत्तर प्रदेश के लोगों का भविष्य साइकिल और हाथी के बीच पिस रहा है. साइकिल चलती गई और हाथी मोटा होता गया, मगर विकास कहीं नहीं हुआ.
बुंदेलखंड में आज कई जनसभाओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भाजपा नेता उमा भारती पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब बुंदेलखंड रो रहा था, तब कहां थीं वो? तब क्यों नहीं आईं आप के पास. और क्यों नहीं पूछा आपका हाल? यहां सूखा पड़ा, पलायन हुआ-- कहां थीं वो? अब चुनाव को 15 दिन बचे हैं, तो यहां आ गईं.
भाजपा पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अगर उनके नेता बुंदेलखंड आए होते तो इंडिया शाइनिंग जैसे नारे देने में उन्हें शर्म आती. उन्होंने कहा कि जब दो साल पहले वह बुंदेलखंड आए थे और यहां के हालत देखे, तो उन्होंने एक प्रतिनिधिमंडल लेकर प्रधानमंत्री से मुलाक़ात  की और यहां के बारे में बताया. प्रधानमंत्री ने तुरंत दो दिन के अंदर 8000 करोड़ रुपये का रहत पैकेज दिया. मगर क्या वो पैसा आप तक पहुंचा? क्या आपको कुंए मिले? नहीं, क्योंकि सारा पैसा लखनऊ में बैठा हाथी खा गया. हमने आपके लिए ट्रेक्टर भेजे, मगर यहां के मंत्री ने अपने बेटों को दे दिए.
उन्होंने मुलायम सिंह यादव के बेरोज़गारी भत्ता देने के चुनावी, शिगूफ़े पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि मुलायम सिंह जी ने तीन-तीन बार मुख्यमंत्री रहने के बाद भी बेरोज़गारी भत्ता दिए जाने के लिए कोई क़ानून नहीं बनाया, जिससे सपा की सरकार नहीं रहने पर भी बेरोज़गारोंको अनवरत भत्ता मिलता रहे.  उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र ने रोज़गार के लिए पैसा भेजा था, मगर चुनाव के कुछ महीने पहले उस पैसे से बेरोज़गारी भत्ता दिया गया. हम रोज़गार भेजते थे, वो बेरोज़गारी बांटते थे.
राहुल गांधी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की उम्मीद की साइकिल पंक्चर हो चुकी है. आपने सपा को तीन मौक़े दिए मगर, आपकी उम्मीद पंक्चर हो गई. पुलिस भर्ती घोटाला सपा के समय हुआ, जिसमें आपने नौकरी के लिए पैसे दिए. भाजपा, सपा, और बसपा ने आपको धर्म बेचा, जाति बेची; मगर आपको कुछ नहीं मिला.
उन्होंने कहा की जब 2004 में हमारी सरकार बनी तो वो आम आदमी की सरकार थी और विश्व का सबसे बड़ा रोज़गार कार्यक्रम शुरू किया--मनरेगा. जब हमने मनरेगा शुरू किया तो मायावती ने कहा कि इससे कोई फ़ायदा नहीं होगा. अगर फ़ायदा देखना है तो कांग्रेस शासित प्रदेशों में जाइये और देखिये. मनरेगा ने लोगों की ज़िन्दगी बदल दी, उनको आत्म-सम्मान दिया और पलायन भी रोका है. यहां इसका फ़ायदा इसलिए नहीं हुआ, क्योंकि यहां सारा पैसा तो हाथी खा गया और मोटा हो गया.
राहुल गांधी ने कहा कि जो अच्छी सड़कें यहां दिखाई देती हैं, वे सभी केंद्र द्वारा बनवाई गई हैं. कांग्रेस ने लोगों को शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार और रोज़गार का अधिकार दिया और अब भोजन का अधिकार देने जा रही है, जिससे हर ग़रीब परिवार को 35 किलो अनाज हर महीने मिलेगा और कोई भूखा नहीं रहेगा. हो सकता है कि अगर हाथी रहा, तो आपको इसका फ़ायदा न मिले.
उन्होंने कहा कि अब बदलाव का समय आ गया है और उत्तर प्रदेश को अपनी पुरानी शान वापस लानी होगी. उन्होंने कहा कि मैं यहां सिर्फ़ चुनाव जीतने नहीं आया हूं, उत्तर प्रदेश को बदलने आया हूं. कांग्रेस को वोट देकर आप अपनी सरकार चुनिए--सरकार जो आपकी हो और आपके लिए काम करे.

मौसम

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Search

कैमरे की नज़र से...

Loading...

इरफ़ान का कार्टून कोना

इरफ़ान का कार्टून कोना
To visit more irfan's cartoons click on the cartoon

ई-अख़बार

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी?

Blog