स्टार न्यूज़ एजेंसी
चंडीगढ़. हरियाणा में कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. वे लगातार दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं.

प्रदेश के राज्यपाल जगन्नाथ पहाडिया ने आज यहां राजभवन में एक सादा समारोह में हुड्डा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. 62 वर्षीय हुड्डा राज्य की 22 प्रतिशत जाट जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करते हैं. प्रदेश में कांग्रेस ने हुड्डा के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा और कुल 90 में से 40 सीटें हासिल कीं. उन्होंने सात निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल कर गत शुक्रवार की रात सरकार बनाने का दावा पेश किया, जबकि एक दिन पहले इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था. प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इनेलो को 31 सीटें मिली थीं, जबकि हरियाणा जनहित कांग्रेस को 6, भारतीय जनता पार्टी को 4, बहुजन समाजवादी पार्टी को एक, शिरोमणि अकाली दल को एक सीट मिली है, जबकि 7 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है.

हरियाणा में हुड्डा विरोधी खेमे ने उन्हें मुख्यमंत्री पद पर काबिज होने से रोकने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी. मौजूदा हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री पद के लिए कई और नाम भी चर्चा में आ गए थे. हालांकि प्रदेश के वरिष्ठ पार्टी नेता सीधे तौर पर कुछ भी कहने से गुरेज़ कर रहे थे. कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने कल प्रदेश के लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों से बात करने के बाद देर रात पार्टी आला कमान को रिपोर्ट सौंपी. इसके बाद आलाकमान ने हरियाणा में फिर से हुड्डा को ही प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने का फ़ैसला किया.

0 Comments

Post a Comment

मौसम

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Search

आज का दिन

आज का दिन
1 अगस्त 2010, रविवार, 10 श्रावण (सौर) शक 1932, श्रावण मास 17 प्रविष्टे 2067, 19 शाबान सन हिजरी 1431, श्रावण कृष्ण षष्ठी रात्रि 8 बजकर 37 मिनट तक उपरान्त सप्तमी, रेवती नक्षत्र रात्रि 2 बजकर 1 मिनट तक तदनन्तर अश्विनी नक्षत्र, धृति योग रात्रि 4 बजकर 11 मिनट तक पश्चात शूल योग, गर करण, चन्द्रमा रात्रि 2 बजकर 1 मिनट तक मीन राशि में उपरान्त मेष राशि में. पंचक समाप्त रात्रि 2 बजकर 2 मिनट पर. तिलक स्मरणोत्सव दिवस. रवि षष्ठी. सूर्य दक्षिणायन. सूर्य उत्तर गोल. वर्षा ऋतू . सायं 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक राहु काल. सूर्य : कर्क राशि में, चंद्रमा : मीन राशि में, बुध : सिंह राशि में, शुक्र : सिंह राशि में, मंगल : कन्या राशि में, वृहस्पति : मीन (वक्री) राशि में, शनि : कन्या राशि में, राहु : धनु राशि में, केतु : मिथुन राशि में. (ज्योतिषाचार्य वेदप्रकाश जाबाली)

कैमरे की नज़र से...

Loading...

इरफ़ान का कार्टून कोना

इरफ़ान का कार्टून कोना
To visit more irfan's cartoons click on the cartoon

ई-अख़बार

कल्याण सिंह मुद्दे पर मुलायम का मुसलमानों से माफ़ी मांगना

Blog

  • मर्ज़ बढ़ता गया ज्यों ज्यों दवा की - *फ़िरदौस ख़ान* भौतिकवादी संस्कृति ने जहां जीवन के प्रत्येक क्षेत्र को प्रभावित किया है, वहीं मनुष्य का स्वास्थ्य भी इससे न अछूता रहा हो तो इसमें हैरानी की को...
  • फूल तुमने जो कभी मुझको दिए थे ख़त में...फ़िरदौस ख़ान - चांदनी रात में कुछ भीगे ख्यालों की तरह मैंने चाहा है तुम्हें दिन के उजालों की तरह साथ तेरे जो गुज़ारे थे कभी कुछ लम्हें मेरी यादों में चमकते हैं मशालों की त...
  • ਕਾਲੀ ਕੋਇਲ ਤੂ ਕਿਤ ਗੁਨ ਕਾਲੀ - *ਸੂਫ਼ੀ ਬਾਬਾ ਫ਼ਰੀਦ...*ਇਤਿਹਾਸ ਗਵਾਹ ਹੈ ਕਿ ਸਮੇਂ-ਸਮੇਂ ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਭਟਕਣ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਹਿੰਦੁਸਤਾਨ ਵਿਚ ਪੀਰਾਂ, ਫ਼ਕੀਰਾਂ, ਸਾਧੂ, ਸੰਤਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਨੂੰ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਲੇਖੇ ਲ...
  • - *फ़िरदौस ख़ान* युवा पत्रकार, शायरा और कहानीकार... उर्दू, हिन्दी और पंजाबी में लेखन. उर्दू, हिन्दी, पंजाबी, गुजराती, इंग्लिश और अरबी भाषा का ज्ञान... दूरदर्शन...