खाना ख़ज़ाना : शाही पनीर

Posted Star News Agency Wednesday, October 28, 2009



सामग्री : 300 ग्राम पनीर, आधा कप दही, चम्मच क्रीम,3 चम्मच घी या तेल, 1 प्याज़ लम्बी कटी हुई, अदरक का आधा इंच का एक टुकड़ा, 2 हरी मिर्च, 4 टमाटर, 2 मोटी इलायची, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, एक बड़ा नमक स्वादानुसार, आधा कप दूध, 2 छोटे चम्मच टॉमेटो सॉस.

बनाने की विधि : पनीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. एक कड़ाही में आधा घी या तेल डालकर उसमें प्याज़, अदरक, हरी मिर्च और मोटी इलायची डाल दें. मसाले को थोड़ा तलने के बाद उसमें टमाटर डालकर 7-8 मिनट के लिए ढककर रख दें. दही डालकर 5 मिनट तक पकाएं. आधा कप पानी डालकर ठंडा होने दें. फिर इसे ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें.

अब कड़ाही में बचा हुआ घी डालकर गरम करें. अब इसमें ग्राइंडर में पिसी हुई ग्रेवी डाल दें, ग्रेवी को गाढ़ा होने तक पकाएं. फिर दूध, अध चम्मच क्रीम और पनीर डालकर 3-4 मिनट तक पकाएं.

अब तैयार है ज़ायकेदार शाही पनीर. इसे हरे धनिये कसे हुए पनीर और बची हुई क्रीम से गार्निश करके सर्व करें.

0 Comments

Post a Comment

मौसम

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Search

आज का दिन

आज का दिन
4 सितंबर 2010, शनिवार, 13 भाद्रपद (सौर) शक 1932, भाद्रपद मास 20 प्रविष्टे 2067, 24 रमज़ान सन हिजरी 1431, भाद्रपदा कृष्ण दशमी प्रात: 8 बजकर 14 मिनट तक उपरान्त एकादशी, आद्रा नक्षत्र मघ्यान्ह 12 बजकर 33 मिनट तक तदनन्तर पुनर्वसु नक्षत्र, व्यतीपात योग रात्रि 2 बजकर 46 मिनट तक तदनन्तर वरीयान योग,विष्टि(भद्रा) करण प्रात: 8 बजकर 14 मिनट तक,चन्दमा रात्रि 5 बजकर 21मिनट तक मिथुन राशि में तदनन्तर कर्क राशि में. जया एकादशी व्रत स्मार्त। पर्युषण पर्वारम्भ (जैन) चतुर्थी पक्ष। सूर्य दक्षिणायन। सूर्य उत्तर गोल। वर्षा ऋतु। प्रात: 9 बजे से प्रात: 10 बजकर 30 मिनट तक राहु काल. सूर्य : सिंह राशि में, चंद्रमा : मिथुन राशि में, बुध : सिंह (वक्री) राशि में, शुक्र : तुला राशि में, मंगल : कन्या राशि में, वृहस्पति : मीन (वक्री) राशि में, शनि : कन्या राशि में, राहु : धनु राशि में, केतु : मिथुन राशि में (ज्योतिषाचार्य वेदप्रकाश जाबाली)

विदेशी फौजों को अफ़गानिस्तान छोड़ देना चाहिए ?

Blog

कैमरे की नज़र से...

Loading...

इरफ़ान का कार्टून कोना

इरफ़ान का कार्टून कोना
To visit more irfan's cartoons click on the cartoon

ई-अख़बार