नई दिल्ली. संघ लोक सेवा आयोग ने पिछले साल दिसंबर में आयोजित भू-विज्ञानियों की परीक्षा और इसी साल सितंबर में हुए साक्षात्कार का नतीजा घोषित कर दिया है.
इंटरनेट की चालीसवीं साल गिरह !
बच्चे इससे क्या सीखे हैं, चलो, इसी पर करें जिरह !!
मंत्रिमंडल का विस्तार किया !
सभी मंत्रियों का ऐसे ही, घर का बेडा पार किया !
कौमी एकता रैली निकाली !
हिदू, मुस्लिम, सिक्ख, इसाई, सबके संग फोटो खिंचवाली??
हद कर दी बिजली-संकट ने !
'पृथ्वी पर तो यही नरक है', बात बताई कल मरघट ने !!
प्रशासन की कार्यप्रणाली !
चीफ मिनिस्टर की सुनने को, सबने रुई कान में डाली !!
दहेज़ उत्पीडन एक्ट !
कितना झूठा है यह फैक्ट ??
साम्प्रदायिक विवाद !
इस पौधे में पहले से ही, नेता डाल रहे थे खाद !!
जुए का अड्डा !
उसकी लीपापोती कर दो, जहां नज़र आ जाए गड्ढा !!
वारदातें !
दिन अकसर घायल होते हैं, चिल्लाती हैं सारी रातें !!
कब्रिस्तान !
जो सब इसमें दफ़न पड़े हैं, उन्हें लिस्ट में वोटर मान !!
वसूली !
"रकम बांधकर थाने पहुंचो, वहीँ करेंगे बात उसूली !!"
-अतुल मिश्र
अनंतनाग (कश्मीर). प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने कश्मीर घाटी में अनंतनाग-क़ाज़ीगुंड रेल लाईन की 18 किलोमीटर लंबी आखिरी भाग को आज एक समारोह में देश को समर्पित किया। अनंतनाग से मज़ोम (66 किलोमीटर) तथा मज़ोम से बारामुला (35 किलोमीटर) रेल लाईन का अक्तूबर, 2008 तथा फरवरी, 2009 में प्रधानमंत्री ने उद्धाटन किया था। 101 किलोमीटर लंबी अनंतनाग-बारामुला रेल लाईन लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है और प्रतिदिन इसमें लगभग पांच हज़ार लोग यात्रा करते हैं। अनंतनाग तथा क़ाज़ीगुण्ड के बीच अतिरिक्त रेल लाइन सेवा से घाटी के लोग लाभान्वित होंगे। घाटी में 119 किलोमीटर बारामुला से क़ाज़ीगुण्ड रेल लाईन के उद्धाटन के बाद यह लाईन सपूरा, हमरे, पट्टन, मज़ोम, बडगाम, श्रीनगर, पामपुर,,काकरापोर, अवंतिपुरा, पंजगाम, बिजबियारा, अनंतनाग तथा सादुरा रेलवे स्टेशनों से गुज़रेगी। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर अनंतनाग-क़ाज़ीगुण्ड रेल को झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर केंद्रीय रेलमंत्री कुमारी ममता बनर्जी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आज़ाद, नवीन तथा नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री फारूख अब्दूल्ला, जम्मू-कश्मीर के राजयपाल एन.एन. वोहरा, मुख्यमंत्री उमर फारूख अब्दुल्ला, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एस.एस. खुराना सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
नई दिल्ली. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में किसानों को बागवानी फसलों को भीषण वर्षा और बाढ़ के कारण हुए नुकसान और उन्हें बीमारियों, कीटों आदि से बचाने के लिए सलाह जारी की है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपने खेतों/बेसिन आदि से अतिरिक्त जल को बाहर निकाल दें और छोटे पौधों पर लकड़ी की खपच्चियों का सहारा लगाएं, जिससे वे मुड़ने न पाएं।
नई दिल्ली. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में अब मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का नियंत्रण रहेगा. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एमसीडी के कुछ अधिकार दिल्ली सरकार को सौंप दिए हैं. बाक़ी अधिकार व प्रावधान अब भी केंद्र के प्रतिनिधि उप-राज्यपाल के पास ही होंगे.
-अतुल मिश्र
नई दिल्ली. दिल्ली परविहन निगम (डीटीसी) ने किराए में बढ़ोतरी की है. अब न्यूनतम किराया तीन रुपए के बजाए पांच रुपए हो गया है. इसी तरह सात रुपए की जगह 10 रुपए और दस रुपए की जगह 15 रुपए अदा करने होंगे.
इसी तरह छात्रों के पास मौजूदा 12.50 रुपए के बजाए सौ रुपए में बनेंगे. एक दिन का यात्री पास अब 40 रुपए का हो गया है, जो पहले महज़ 25 रुपए का था. इसके अलावा मासिक पास में भी भारी बढ़ोतरी हो गई है. पहले मासिक पास 450 रुपए का था, अब इसके लिए 800 रुपए चुकाने होंगे. इस बढोतरी के बीच राज्य सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों और प्रेस के लिए बनने वाले पास के दाम नहीं बढ़ाए हैं.
इतना ही नहीं सरकार ने किराया बढ़ाने के साथ-साथ किलोमीटर स्लैब में भी बदलाव किया है. अब यात्री को डीटीसी में शून्य से तीन किलोमीटर के सफ़र के लिए पांच रुपए किराया देना होगा. इसी तरह तीन से दस किलोमीटर पर किराया दस रुपए और दस किलोमीटर से ज़्यादा दूरी के लिए 15 रुपए का भुगतान करना होगा. इससे पहले चार किलोमीटर तक की यात्रा पर तीन रुपए, आठ किलोमीटर की दूरी के लिए पांच रुपए और 12 किलोमीटर के सफर के लिए किराया सात रुपए था. 12 किलोमीटर से ज़्यादा के सफ़र के लिए दस रुपए का टिकट था.
यह फ़ैसला राज्य कैबिनेट की बैठक में लिया गया. बैठक के बाद मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि सरकार के इस फ़ैसले से डीटीसी को आमदनी में सालाना 400 करोड रुपए की बढ़ोतरी होगी. गौरतलब है कि साल 2008-09 में डीटीसी को करीब पौने छह सौ करोड़ रुपए का घाटा हुआ था.
परिवहन मंत्री अरविन्दर सिंह लवली ने बताया कि डीटीसी के बेडे़ में अब नई लो फ्लोर बसें ही शामिल की जाएंगी, क्योंकि कंपनियां पुरानी कीमत पर लो फ्लोर बसों की आपूर्ति करने के लिए सहमत हो गई हैं. उन्होंने बताया कि लो फ्लोर बसों के साथ-साथ पुरानी बसों को बेहतरीन बनाया जा रहा है.
-संजय
चंडीगढ़. हरियाणा में सत्ता के लिए घमासान जारी है. आज जहां हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष फूलचंद्र मुलाना ने राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया को सात निर्दलीय विधायकों का समर्थन पत्र सौंप दिया है, वहीं प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला कल रात ही सरकार बनाने का दावा पेश कर चुके हैं. हरियाणा का मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर क़यास लगाए जा रहे हैं.
आज का दिन
26 रबी अल-अव्वल, हिजरी सन् 1431, 11 मार्च, 2010 गुरुवार, तिथि संवत : चैत्र कृष्ण एकादशी, संवत् 2066, शाके 1931, रवि उत्तरायने, वसंत ऋतु. पापमोचनी एकादशी. सूर्योदय कालीन नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा सायं 7.21 तक, पश्चात श्रवण नक्षत्र, परिघ योग तथा बालवकरण. ग्रह विचार : सूर्य-बुध, गुरु-कुंभ, शुक्र-मीन, केतु-मिथुन, मंगल-कर्क, शनि-कन्या, राहु-धनु तथा चंद्रमा-मकर राशि में. चौघड़िया मुहूर्त : प्रात: 6.39 से 8.09 तक शुभ, प्रात: 11.07 से 12.37 तक चंचल, दोपहर 12.37 से 2.06 तक लाभ, सायं 5.05 से 6.34 तक शुभ, सायं 6.34 से 8.05 तक अमृत, रात्रि 8.05 से 9.35 तक चंचल. राहुकाल : दोपहर 2.06 से 3.35 तक. शुभ अंक 8, शुभ रंग नीला



























