स्टार न्यूज़ ब्यूरो
नई दिल्ली. रक्षा मंत्री ए.के. एंटोनी ने आज समुद्र की ओर से आतकंवाद का सामना करने के लिए भारतीय तटरक्षक कार्मिकों को एक शक्तिशाली बल बनाने की घोषणा की। तटरक्षक बल के कमांडरों के 28वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने अनेक स्तरों पर लगभग 3000 अतिरिक्त कार्मिकों की मंजूरी दी है जिसे प्राथमिकता के आधार पर भरे जाने की आवश्यकता है। एंटोनी ने कहा कि मुम्बई आतंकवादी आक्रमण के बाद सुरक्षा की अब धारणा बदल गई है और भारतीय तटरक्षक बल का आयाम और कार्य की प्रकृति भी बदल गई है। उन्होंने कहा कि सरकार भारतीय तटरक्षक बल को 2वर्ष में विश्व के सर्वोत्तम तटरक्षकों में से एक बनाने के पूरे प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि तटरक्षक बल को तटीय निरीक्षण की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गयी है और इस जिम्मेदारी को कुशलता से निभाने के लिए सरकार ने श्रमशक्ति और अवसंरचना सहायता के विकास के साथ जलयानों, हवाई जहाज, उपकरणों की विस्तृत खरीद की मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि तटरक्षक बल 20 तीव्र पेट्रोल वाहनों (ओपीवी), 41 अवरोधक नावों, 12 तटीय निरीक्षण वायुयानों (डोर्नियर्स) और 7 तटीय पेट्रोल वाहनों (ओपीवीज) प्राप्त करने की प्रक्रिया में है। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे देश में 9 तटीय स्टेशनों तक फैलाव वाले 46 तटीय राडारों की एक श्रृंखला स्थापित करने का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा 9 नये तटरक्षक स्टेशनों की मंजूरी दी गयी है। रक्षा मंत्री ने कहा कि इन्हें शीघ्र ही स्थापित किए जाने की आवश्यकता है।

देश में जलयानों के उत्पादन में हुई प्रगति पर एंटोनी ने कहा कि वर्तमान में देश के पोत कारखानों में 50 जलयानों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने तटरक्षक बल के शीर्ष अधिकारियों से आने वाले दिनों में तटरक्षक बेड़े के लिए अवसंरचना सहायता विकास के अभिनव तरीके तलाशने पर भी ज़ोर दिया.

0 Comments

Post a Comment

मौसम

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Search

आज का दिन

आज का दिन
1 अगस्त 2010, रविवार, 10 श्रावण (सौर) शक 1932, श्रावण मास 17 प्रविष्टे 2067, 19 शाबान सन हिजरी 1431, श्रावण कृष्ण षष्ठी रात्रि 8 बजकर 37 मिनट तक उपरान्त सप्तमी, रेवती नक्षत्र रात्रि 2 बजकर 1 मिनट तक तदनन्तर अश्विनी नक्षत्र, धृति योग रात्रि 4 बजकर 11 मिनट तक पश्चात शूल योग, गर करण, चन्द्रमा रात्रि 2 बजकर 1 मिनट तक मीन राशि में उपरान्त मेष राशि में. पंचक समाप्त रात्रि 2 बजकर 2 मिनट पर. तिलक स्मरणोत्सव दिवस. रवि षष्ठी. सूर्य दक्षिणायन. सूर्य उत्तर गोल. वर्षा ऋतू . सायं 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक राहु काल. सूर्य : कर्क राशि में, चंद्रमा : मीन राशि में, बुध : सिंह राशि में, शुक्र : सिंह राशि में, मंगल : कन्या राशि में, वृहस्पति : मीन (वक्री) राशि में, शनि : कन्या राशि में, राहु : धनु राशि में, केतु : मिथुन राशि में. (ज्योतिषाचार्य वेदप्रकाश जाबाली)

कैमरे की नज़र से...

Loading...

इरफ़ान का कार्टून कोना

इरफ़ान का कार्टून कोना
To visit more irfan's cartoons click on the cartoon

ई-अख़बार

कल्याण सिंह मुद्दे पर मुलायम का मुसलमानों से माफ़ी मांगना

Blog

  • मर्ज़ बढ़ता गया ज्यों ज्यों दवा की - *फ़िरदौस ख़ान* भौतिकवादी संस्कृति ने जहां जीवन के प्रत्येक क्षेत्र को प्रभावित किया है, वहीं मनुष्य का स्वास्थ्य भी इससे न अछूता रहा हो तो इसमें हैरानी की को...
  • फूल तुमने जो कभी मुझको दिए थे ख़त में...फ़िरदौस ख़ान - चांदनी रात में कुछ भीगे ख्यालों की तरह मैंने चाहा है तुम्हें दिन के उजालों की तरह साथ तेरे जो गुज़ारे थे कभी कुछ लम्हें मेरी यादों में चमकते हैं मशालों की त...
  • ਕਾਲੀ ਕੋਇਲ ਤੂ ਕਿਤ ਗੁਨ ਕਾਲੀ - *ਸੂਫ਼ੀ ਬਾਬਾ ਫ਼ਰੀਦ...*ਇਤਿਹਾਸ ਗਵਾਹ ਹੈ ਕਿ ਸਮੇਂ-ਸਮੇਂ ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਭਟਕਣ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਹਿੰਦੁਸਤਾਨ ਵਿਚ ਪੀਰਾਂ, ਫ਼ਕੀਰਾਂ, ਸਾਧੂ, ਸੰਤਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਨੂੰ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਲੇਖੇ ਲ...
  • - *फ़िरदौस ख़ान* युवा पत्रकार, शायरा और कहानीकार... उर्दू, हिन्दी और पंजाबी में लेखन. उर्दू, हिन्दी, पंजाबी, गुजराती, इंग्लिश और अरबी भाषा का ज्ञान... दूरदर्शन...